Categorized | लखनऊ.

प्रत्येक बच्चे में कुछ नया कर दिखाने का जज्बा होता है — श्रीमती अरुणा गुप्ता, प्रधानाचार्या, सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस

Posted on 01 April 2015 by admin

11 वर्षों तक पूर्ण उपस्थिति का रिकार्ड बनाने वाला छात्र मोहम्मद अमन सम्मानित
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन आज सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस भव्य समारोह में कक्षा-8 के छात्र मोहम्मद अमन को विशेष रूप से शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया जिन्होंने लगातार 11 वर्षों तक पूर्ण उपस्थिति का अनूठा रिकार्ड बनाया है। यह मेधावी छात्र क्लास माण्टेसरी में अपने प्रवेश के दिन से लेकर कक्षा-8 तक की शिक्षा अवधि के दौरान विद्यालय से कभी अनुपस्थित नहीं रहा और प्रत्येक कक्षा में सदैव टाॅप टेन छात्रों की मेधावी सूची में शामिल रहा है। इससे पहले, समारोह का शुभारम्भ सर्वधर्म एवं विश्व शान्ति प्रार्थना से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने ईश्वरीय भक्ति से परिपूर्ण अपने गीत-संगीत से ऐसा अनूठा समां बाँधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। छात्रों द्वारा प्रार्थना नृत्य ने सबका मन मोह लिया तथापि अभिभावक इन आध्यात्मिक गुणों से भरे कार्यक्रम को देखकर गद्गद हो उठे व इसी में रम गये।
इस अवसर पर छात्रों एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पसकी प्रधानाचार्या श्रीमती अरुणा गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कुछ नया कर दिखाने का जज्बा होता है। आज का बालक एक वैज्ञानिक युग में जी रहा है। विज्ञान की तेज प्रगति व विश्वव्यापी सोच ने प्रत्येक बालक में कुछ नया कर दिखाने का जज्बा भर दिया है। टेलीफोन से मोबाइल और कम्प्यूटर से इन्टरनेट का सफर कई महत्वपूर्ण खोजों और उपलब्धियों से परिपूर्ण है। सी.एम.एस. में बच्चे की जिज्ञासा को नये पंख देते हैं और उसकी कल्पना शक्ति को विकसित कर सच्चाई में परिवर्तित किया जाता है।
इस अवसर पर बोलते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे उत्कृष्टता के लिए पूरा प्रयास करें व भौतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास करें। श्री गाँधी ने सुझाव दिया कि अभिभावकों और शिक्षकों की स्वयं अच्छा बनकर बालकों को अच्छा बनने का वातावरण देना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in