Categorized | रायबरेली

मांगे पूरा हुए बगैर नहीं थमेगा आंदोलनः अवनीन्द्र पांडेय -दूसरे दिन भी ठप रहा मूल्यांकन कार्य

Posted on 01 April 2015 by admin

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक सघ के प्रदेश अध्यक्ष रामजन्म सिंह व प्रदेशीय महामंत्री अवनीन्द्र पांडेय ने बताया कि दूसरे दिन मंगलवार को भी प्रदेश भर में मूल्यांकन कार्य पूरी तरह से ठप रहा। दोनों शिक्षक नेताओं ने बताया कि आर-पार की लड़ाई के अलावा अब और कोई विकल्प नहीं है। बिना मांगे माने आन्दोलन किसी भी दशा में समाप्त नहीं होगा। तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, अंशकालिक शिक्षकों का दर्जा देते हुए मानदेय देने और पुरानी पेंशन योजना की बहाली कराना सहित अन्य सभी मांगे मनवाए बगैर शिक्षक पीछे हटने को तैयार नहीं है। शिक्षक नेताओं ने ऐलान किया कि आंदोलन पूर्वत जारी रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in