Categorized | लखनऊ.

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे मार्ग के गंगा यमुना नदी पर बनने वाले पुलों के निर्माण का कार्य आगामी 10 अप्रैल से अवश्य प्रारम्भ करा दिया जायः मुख्य सचिव

Posted on 31 March 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने निर्देश दिए हैं कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे मार्ग के गंगा एवं यमुना नदी पर बनने वाले पुलों के निर्माण का कार्य आगामी 10 अप्रैल से अवश्य प्रारम्भ करा दिया जाय। उन्होंने कहा कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे मार्ग पर विद्युत पोलों के शिफ्टिंग एवं ट्रांसमिशन के कार्याे में विलम्ब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद भी समय से कार्य न करा कर सड़क मार्ग के कार्य को विलम्ब करने का प्रयास किया गया तो संबंधित अधिकारियों को चिन्हित कर दण्डित किया जायेगा।

मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे मार्ग के कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि हैण्डपम्प संबंधित कार्यो को प्राथमिकता से सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने कहा कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क मार्ग कार्य प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं मे से है इसलिए संबंधित अधिकारियों को अपने विभागों से संबंधति कार्य प्राथमिकता से समय से सुनिश्चित कराने होंगे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं यथाशीघ्र आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क मार्ग के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने हेतु जायेगें।

बैठक में प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास विभाग, श्रीमहेश कुमार गुप्ता, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा श्री नवनीत सहगल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in