Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री 31 मार्च को अनपरा ‘डी’ विद्युत परियोजना की 500 मेगावाट क्षमता की पहली इकाई का लोकार्पण करेंगे

Posted on 31 March 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 31 मार्च, 2015 को अनपरा ‘डी’ तापीय विद्युत परियोजना की 500 मेगावाट क्षमता की पहली इकाई का लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि अनपरा ‘डी’ तापीय परियोजना के तहत 500-500 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता की 2 इकाइयों का प्राविधान है। इसमें से पहली इकाई कल से उत्पादन प्रारम्भ कर देगी। 500 मेगावाट की क्षमता की दूसरी इकाई से 30 जून, 2015 से विद्युत उत्पादन का कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार वर्ष 2016 तक प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घण्टे तथा शहरी इलाकों में 22 से 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति के लिए गम्भीरता से प्रयास कर रही है। यह परियोजना इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 2ग500 मेगावाट अनपरा ‘डी’ तापीय परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा जनपद सोनभद्र के अनपरा में किया जा रहा है। इस परियोजना का निर्माण अनपरा तापीय परियोजना की ‘अ’ एवं ‘ब’ इकाइयों द्वारा भरे गए परित्यक्त ऐश पाॅण्ड स्थल पर किया गया है तथा इसके लिए किसी अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण नहीं किया गया है। इस प्रकार भरे हुए तथा अनुपयोगी राख भण्डारण क्षेत्र पर विद्युत परियोजना का निर्माण विशिष्ट तकनीक से सम्भव हुआ है। परियोजना की मुख्य कार्यदायी संस्था भारत सरकार का उपक्रम बीएचईएल तथा परामर्शदाता एनटीपीसी लि0 है। एलएण्डटी द्वारा परियोजना की कोल हैण्डलिंग तथा आल्सटाॅम द्वारा 400/765 के0वी0 स्विच यार्ड की स्थापना की गई है। परियोजना पर लगभग 7,027 करोड़ रुपए की लागत आयी है।
ज्ञातव्य है कि कोयले के अपार भण्डार तथा पानी की उपलब्धता से युक्त जनपद सोनभद्र के इस क्षेत्र में वर्ष 1987-89 के मध्य 3ग210 मेगावाट अनपरा ‘अ’ तापीय परियोजना तथा वर्ष 1994 में 2ग500 मेगावाट अनपरा ‘ब’ तापीय परियोजना की स्थापना की गई थी। अनपरा ‘डी’ तापीय परियोजना से उत्पादन शुरु होने के बाद यहां से होने वाले विद्युत उत्पादन में 1,000 मेगावाट क्षमता की वृद्धि हो जाएगी। अनपरा तापीय परियोजना राज्य विद्युत उत्पादन निगम की सर्वश्रेष्ठ परियोजनाओं में से एक है। परियोजना द्वारा बिजली उत्पादन के अनेक कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। वर्ष 2013 में इस परियोजना को सर्वश्रेष्ठ ताप विद्युत उत्पादक तथा वर्ष 2014 में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in