Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि

Posted on 30 March 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री जी के वाराणसी से सांसद होने के बाद से गंगा को निर्मल बनाने का एक अभियान के बारे में केन्द्र सरकार कह रही है। इसे  इस तरह प्रचारित किया जा रहा है जैसे पहली बार गंगा को निर्मल किया जा रहा हो, जबकि हकीकत यह है कि इस संबन्ध में लंबे अरसे से सरकारी-गैरसरकारी प्रयास चलते रहे हैं। गंगा को प्राचीन काल से लेकर आज तक महत्व मिलता रहा है। जैसा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि सर्वप्रथम समाजवादी चिंतक डा0 राममनोहर लोहिया ने नदियों की पवित्रता बनाए रखने पर बल दिया था। उनका कहना था कि जो नदियाॅ जीवन धारा की तरह हैं उन्हें निर्मल रखने के लिए प्रयास किये जाने चाहिए। उत्तर प्रदेश में गंगा के निर्मलीकरण में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का भी ध्यान है। उन्होंने घाटों की मरम्मत के कार्य के लिए भी धनराशि बजट में रखी है।
यह बात तो साफ है कि गंगा तब तक निर्मल नहीं हो सकती है जब तक कि उसमें गिरने वाले नालों तथा उससे जुडने वाली अन्य नदियों को भी साफ नहीं रखा जाता है। अतः गंगा नदी के जल की शुद्धता सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से प्रदेश में स्थित इंडस्ट्रीज क्लस्टर/इन्डस्ट्रीयल इस्टेट/उद्योगों के सम्बन्ध में, जिनसे निकलने वाला उत्प्रवाह किसी नाले या सहायक नदी के माध्यम से गंगा में आता है, के सम्बन्ध में डेªनेज मैप तथा औद्योगिक उत्प्रवाह के निस्तारण से संबंधित नालों हेतु प्लान तैयान किया जा रहा है। इसके साथ ही गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के किनारे स्थित जनपदों हेतु भी एक प्लान तैयार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने केवल गंगा ही नहीं अन्य नदियों को भी प्रदूषण मुक्त रखने का बीड़ा उठाया है। नदी प्रदूषण नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश की नदियों गंगा, यमुना तथा गोमती के तट पर स्थित 23 नगरों के अन्तर्गत नदी प्रदूषण नियंत्रण के कार्य कराये जा रहे हैं। गोमती तट विकास परियोजना का कार्य भी प्रगति पर है।
स्पष्ट है कि श्री अखिलेश यादव नदियों की स्वच्छता पर एक समग्र दृष्टिकोण से कार्य योजनाओं को गति दे रहे हैं। वस्तुतः मुख्यमंत्री जी गंगा, यमुना एवं गोमती को निर्मल बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। नेता जी ने भी इस बात पर जोर दिया है कि प्रदेश की केवल एक नदी को ही नहीं सभी नदियों के शुद्धीकरण के लिए सहायक नदियों की सफाई पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। उ0प्र0 सरकार इसी दिशा में कार्य कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in