Categorized | लखनऊ.

महापौरों के अधिकारों की लड़ाई लडंे़गे भाजपा कार्यकर्ता- डा० दिनेश शर्मा

Posted on 26 March 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं ने महापौरों के अधिकारों में हुयी कटौती का पुरजोर विरोध करते हुये आज जिला कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल महोदय का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट एस.एन.यादव को सौपा। धरने का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह एवं संचालन महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया।
धरने में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/महापौर डा० दिनेश शर्मा ने कहा कि महापौरों को 5 वर्षो के लिए जनता द्वारा सीधे चुना जाता है उन्हे अविश्वास प्रस्ताव द्वारा सामान्यतः नही हटाया जा सकता है। प्रदेश सरकार का वर्तमान संशोधन अलोकतान्त्रिक एवं असंवैधानिक है। लोकतन्त्र में संविधान की अवहेलना स्वीकार नही की जा सकती। उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार ने नगर निगम के चुनाव में कोई भी महापौर न जिता पाने के कारण  विकास कार्यो में रोढ़ा अटका रही है। विकास कार्य न हो पायें इसलिए महापौरों के अधिकारों में कटौती की जा रही है। सपा सरकार ने नामित पार्षदों को वोटिग का अधिकार दिया जिसपर हाईकोट द्वारा रोक लगा दी गयी क्योंकि बहुमत की चुनी हुयी सरकार को अल्पमत में करने की योजना इस सरकार ने रची थी। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के ही महापौर चुने गए है इसलिए पार्टी की छवि खराब करने के लिए सपा सरकार तनाशाही का रवैया अपना रही है। नगर निगम के चुनाव 2017 में प्रस्तावित है इसलिए  तनाशाही के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता अब सड़कों में उतरकर सघर्ष की भूमिका में नजर आयेगें और महापौरों के अधिकारों की लड़ाई भी कार्यकर्ताओं द्वारा लड़ी जायेगी। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने पहले तो उपमहापौर का पद समाप्त कर दिया। फिर नगर निगमों को सशस्त करने के नाम पर नगर आयुक्तों एवं अन्य आधिकारियों को सारे अधिकार सौप दिये दस लाख रूपये तक विकास कार्यो के अधिकार भी उन्हे सौप दिये। सशक्तीकरण का इससे बडा उपहास और क्या हो सकता है।
प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि जनता का सीधे जुड़ाव पार्षद एवं महापौर से होता है जनता की समस्या निचले स्तर पर सुनी जाती है परन्तु इस सरकार का जनता से कोई सरोकर नही है। प्रदेश में गुण्डागर्दी, अराजकता, लूटपाट का माहौल है। धरने में पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा अन्नू, मुकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू, सहमीडिया प्रभारी श्यामजीत सिंह, उपाध्यक्ष त्रिलोक अधिकारी, विनोद तिवारी अप्पू, मनीष शुक्ला, विपिन अवस्थी, नरेश सोनकर, सुनील मिश्रा, सदस्यता प्रमुख अशोक तिवारी, सुधीर हलवासिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिन्कू सोनकर, बीना गुप्ता, पुष्पा सिंह चैहान, सुमन शुक्ला, माधुरी शुक्ला, नाजिरा हुसैन, उमा मिश्रा, पार्षद रमेश कपूर बाबा, रजनीश गुप्ता मुन्ना मिश्रा, राजेश सिंह गब्बर, अरविन्द्र मिश्रा, सुरेश अवस्थी, हरसरन लाल गुप्ता, सौरभ सिंह, प्रमोद राजन, डा० विवेक चैहान, पीएन सिंह, नरेन्द्र कुशवाहा, परागी लाल, अंन्शुमान सिंह, संतोष राय, राहुलराज रस्तोगी, कौशल सिंह, राघवराम तिवारी, रामसरन, विनोद कल्लू, लवकेश सिंह, देवजीत पाण्डेय, रामचन्द्र चैरसिया, सुनील यादव, विकास मिश्रा, अजय सोनकर, एसपी तिवारी, रामकुमार शुक्ला, अम्बेश मिश्रा, रमेश तुफानी, प्रमोद सिंह, कौशलेन्द्र द्विवेदी, रामश्ंाकर राजपूत रवि कुमार, अवधेश शुक्ला, सीमा सिंह, सर्वेन्द्र अवस्थी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in