Categorized | लखनऊ.

मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री रामनरेश यादव जी के बेटे शैलेश यादव की असामयिक मृत्यु पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस

Posted on 26 March 2015 by admin

मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री रामनरेश यादव जी के बेटे शैलेश यादव की असामयिक मृत्यु पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, पूर्व सांसद ने गहरा शोक प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना करते हुए इस दुःख की घड़ी में परिवार को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
आज स्व0 शैलेश की मृत्यु की खबर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मिलने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन कमेटी के चेयरमैन श्री रामकृष्ण द्विवेदी, मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री सत्यदेव त्रिपाठी, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन श्री सिराज मेंहदी, श्री दलसिंगार यादव पूर्व मंत्री, श्री प्रवक्ता सर्वश्री वीरेन्द्र मदान, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, श्री एस.सी. तिवारी एवं के0के0 पाण्डेय सहित कई कांग्रेस के नेताओं ने महामहिम राज्यपाल के निवास स्थान पर जाकर शोक संवेदना प्रकट की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in