Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख डाॅ0 दिनेश शर्मा द्वारा दिया गया वक्तब्यः भा.ज.पा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर अग्रसर

Posted on 25 March 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गुजरात के प्रभारी एवं अखिल भारतीय सदस्यता प्रमुख डाॅ0 दिनेश शर्मा ने निम्न बिन्दुओं को प्रेस वार्ता में इंगित किया।
ऽ    सभी प्रदेशों में भाजपा की वर्तमान सक्रियता सदस्यता में अधिकतम 50 प्रतिशत तथा प्राथमिक सदस्यता में तीन गुने की वृद्धि का लक्ष्य है।
ऽ    सक्रिय सदस्य बनाने के लिए एक कार्यकर्ता को कम से कम 100 प्राथमिक सदस्य बनाने होगें, इस हेतु एक सीट का उपयोग करना है, जिसमें सदस्य बनने वाले व्यक्ति का नाम मोबाईल नं0, सदस्यता नम्बर जो फोन नं0 18002662020 को डायल करने के बाद मोबाईल में ैडै के द्वारा प्राप्त हुआ है, उसे सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को लिखना होगा, 100 सदस्यों का विवरण पूर्ण होने पर उसे हस्ताक्षरित करके सदस्यता प्रमुख/मण्डल अध्यक्ष के पास जमा करना होगा, संगठन के द्वारा प्रमाणित होने पर वह सक्रिय सदस्य के लिए योग्य होगा। सक्रिय सदस्यता 5 मार्च से प्रारम्भ की गई है।
ऽ    सदस्यता आॅनलाइन कम्प्यूटर पर शुल्क सहित तथा मोबाइल द्वारा निःशुल्क है। सभी को इन्हीं से सदस्यता करनी है। जिन प्रदेशों के कुछ स्थानों पर मोबाइल नेटवर्क नहीं हैं, वहां रसीद से सदस्य बनाने की पुरानी पद्धति का उपयोग शुल्क सहित किया जा सकता है। प्रत्येक पहले से बने पुराने सदस्यों की सदस्यता का भी नवीनीकरण किया जा रहा है।
ऽ    1, नवम्बर 2014 से प्रारम्भ सदस्यता महाभियान 31 मार्च 2015 तक चलेगा, वर्ष 2015 को सदस्यता पर्व के रूप में पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता मनायेंगे। अप्रैल, मई माह में सदस्यता सूची तैयार करके घर-घर सदस्यता परिचय पत्र कार्यकर्ता देगें तथा जून-जुलाई, अगस्त 2015 में सभी नये बने सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का विचार है।
ऽ    सक्रिय सदस्य बनने के लिए दो साल में सात दिन का समय कार्यकर्ता को देना है। सदस्यता महाभियान में जो कार्यकर्ता बैठक, सभा, प्रशिक्षण तथा सदस्य बनाने में समय देंगे, उसे ही उनका दिया हुआ समय मान लिया जायेगा।
ऽ    मार्च माह में पूरे देश में विशेष सदस्यता बूथ चलो अभियान आयोजित हैं, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं अनुसूचित मोर्चा की विशेष भूमिका रखी गई है।
ऽ    प्रदेशों में निचले स्तर तक कार्यशालायें तथा विभिन्न कार्यक्रमों को पूर्ण कर लिया गया हैं। उपरोक्त बूथ चलो अभियान में प्रमुख व्यक्तियों के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग को जोड़ना है, इस हेतु जिले/प्रदेश/राष्ट्र का कोई न कोई पदाधिकारी कार्यक्रमों में अवश्य सम्मिलित होगा। पूरे मार्च माह में घर-घर जाकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ता, सदस्य बनाने का विशेष अभियान चलायेंगे।
ऽ    सदस्यता कार्यक्रमों में मा0 सांसद, विधायक, मा0 महापौर, नगर जिला पंचायत/नगर निगम के जनप्रतिनिधि/प्रदेश/जिलों के संगठन पदाधिकारियों के कार्यक्रम द्वितीय चरण में पुनः लगाये जा रहे हैं। सभी जनप्रतिनिधियों को भी बढ़-चढ़कर सदस्यता महाभियान में अपने-अपने क्षेत्रों में लगना है।
सदस्यता महाभियान के अखिल भारतीय सदस्यता प्रमुख भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गुजरात के प्रभारी डाॅ0 दिनेश शर्मा ने बताया कि सम्पूर्ण देश के विभिन्न प्रान्तों में से सत्रह प्रान्तों में वह स्वयं तथा अन्य प्रदेशों में अलग से सह-सदस्यता प्रमुख प्रवास कर रहे हैं तथा मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह स्वयं एवं अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी भी विभिन्न प्रान्तों का भ्रमण करके सदस्यता अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं। अपने प्रवास के अन्तर्गत प्रदेश के सदस्यता अभियान की प्रगति पर सन्तोष व्यक्त करते हुए इसके लक्ष्य को और अधिक तेजी से पूरा करने पर उन्होने जोर दिया। अधिकांश प्रदेशों में बूथ चलो अभियान का प्रथम, द्वितीय चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हो चुका है। उ0प्र0, महाराष्ट्र, दिल्ली, बंगाल, असम, गुजरात, राजस्थान, म0प्र0, कर्नाटक, उड़ीसा, तामिलनाडु, आन्ध्रप्रदेश बिहार आदि प्रदेशों में सदस्यता अभियान की गति अन्य प्रदेशों की अपेक्षा अधिक है। एक नवम्बर से मा0 प्रधानमंत्री जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सदस्यता का नवीनीकरण करने के बाद से 23 मार्च 2015 तक आठ करोड़ बीस लाख से ऊपर सदस्य रजिस्टर्ड हो गये हैं, तथा तेरह करोड़ पचहत्तर लाख से ऊपर व्यक्तियों ने मिस्ड काल करके सदस्य बनने की कोशिश की, लेकिन वे रजिस्टर्ड नहीं हैं। जहाॅ मोबाईल नेटवर्क नही है उन जगहों पर पुरानी पद्धति रसीद बही से 66 लाख सदस्य बने है। उ0प्र0 तथा उत्तराखण्ड को मिलाकर लगभग एक करोड़ पैतालिस लाख, गुजरात 95 लाख, दिल्ली 38 लाख, म0प्र0 व छत्तीसगढ़ मिलाकर 93 लाख, हरियाणा 21 लाख, पंजाब 16 लाख, बंगाल 34 लाख, आन्ध्र प्रदेश 20 लाख, तमिलनाडू 26 लाख, राजस्थान में 56 लाख तथा कर्नाटक में 60 लाख, उड़ीसा में 25 लाख, असम में 20 लाख सदस्य बन चुके हैं। अन्य राज्यों की प्रगति भी संतोषजनक है।
जिन प्रदेशों में मोबाइल नेटवर्क नहीं है, वहां परम्परागत विधियों से सदस्य बहियों के माध्यम से भी सदस्यता की गई है, लेकिन अभी उन्हें रजिस्टर्ड मेम्बर में सम्मिलित नहीं किया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख डाॅ0 दिनेश शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया से संबंधित कार्यकर्ताओं की भी अखिल भारतीय तथा तमाम प्रदेशों में कार्यशालायें आयोजित की गई है। प्रदेशों में स्थापित प्रदेश व जिलो के कन्ट्रोल रूम प्रतिदिन जिलों की मानीटरिंग कर रहे हैं। भा.ज.पा. की सदस्यता शीघ्र ही किसी भी देश के लोकतांत्रिक तरीके से गठित राजनैतिक दल के सदस्यों की संख्या से अधिक हो जाएगी। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के प्रति पूरे देश में जबरदस्त उत्साह है, जहां पूरे वर्ष चले सदस्यता अभियान में पिछली सदस्यता 3 करोड़ के लगभग थी, वहीं एक नवम्बर 2014 से प्रारम्भ इस 151 दिनों तक चलने वाले सदस्यता महाभियान में मात्र प्रारम्भिक एक माह में एक करोड़, दूसरे में 22 दिनों में एक करोड़ से अधिक, अगले तीन करोड़ के लिए मात्र तेरह दिनों में एक करोड़, अगले 16 दिनों में एक करोड़ से अधिक, पुनः 18 दिनों में एक करोड़ से अधिक, फिर 21 दिनों में एक करोड़, अगले 15 दिनों में एक करोड़, 8 करोड़ हेतु मात्र 8 दिनों में एक करोड़, इस तरह 23 मार्च तक मोबाइल द्वारा रजिस्टर्ड सदस्यों की संख्या आठ करोड़ बीस लाख से ऊपर पहुंच गई है, जिसमें मोबाइल नेटवर्क न होने वाले स्थलों में रसीद बही से बने सदस्य तथा कम्प्यूटर पर आॅनलाइन सदस्यता ग्रहण वाले तथा मिस्ड काल के सदस्यों की संख्या सम्मिलित नहीं है। उत्तर प्रदेश ने सबसे पहले एक करोड़ की संख्या पार की है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं केन्द्र सरकार के अच्छे कार्यों से भा.ज.पा. विश्व में सदस्यता की सर्वाधिक संख्या वाली पार्टी बनने वाली है।
डाॅ0 दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख ने बताया कि उत्तर प्रदेश में तमाम कार्यकर्ताओं ने अकेले हजारों की संख्या में सदस्य बनाये हैं। राजस्थान, जोधपुर के श्री सागर जोशी, बलसाड के चेतन पटेल, सूरत के सी.आर. पाटिल ने अकेले 5000 से 20000 के ऊपर सदस्य बनाये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in