Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि

Posted on 25 March 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि समाजवादी आंदोलन के महानायक डा0 राम मनोहर लोहिया की 105वीं जयंती पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ओर से मनाई गई। इस देश में समाजवाद की अलख जगाने का काम डा0 लोहिया ने तब किया जब दुनिया में माक्र्स की तूती बोल रही थी। डा0 लोहिया के सिद्धांतो को धरती पर उतारने का काम श्री मुलायम सिंह यादव ने किया तो लोगों को लगा कि समाजवाद की परिकल्पना को अमली जामा भी पहनाया जा सकता है। अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में श्री मुलायम सिंह यादव ने गरीब, किसान, नौजवान और अल्पसंख्यको के हित की योजनाएं बनाई और अब उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव इस क्रम को और आगे बढ़ा रहे हैं।
आज उत्तर प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार है। इस सरकार ने किसानों की कर्ज माफी, मुफ्त सिंचाई, बंधक जमीन की नीलामी पर रोक के अलावा पांच लाख रूपए का कृषक दुर्घटना बीमा, गेहूॅ का समर्थन मूल्य 1450 रूपए प्रति कुंतल निर्धारित करने तथा समय से खाद, बीज, बिजली की सप्लाई देने की व्यवस्था की है। अस्पतालों में मुफ्त इलाज हो रहा है। यहां तक कि कैंसर, किडनी, हार्ट और लीवर के गम्भीर रोगों का भी मुफ्त इलाज होता हैं। घायलों को अस्पताल पहुॅचाने के लिए 108नं0 समाजवादी एम्बूलेंस सेवा, प्रसूताओं को अस्पताल लाने ले जाने के लिए 102 नं0 एम्बूलेंस सेवा चालू है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमन पावर लाइन है। मेट्रो, आईटी हब भी मुख्यमंत्री जी की देन हैं।
डा0 लोहिया सांप्रदायिकता को एक बड़ी चुनौती मानते थे। श्री मुलायम सिंह यादव ने इस चुनौती का दृढ़ता से सामना किया। अयोध्या विवाद में जब कट्टरपंथियों ने बाबरी मस्जिद पर हमला किया तो श्री यादव ने संविधान की रक्षा के लिए अलोकप्रियता का खतरा उठाते हुए अपनी सरकार भी दांव पर लगा दी थी। आज भी पूरे देश में धर्मनिरपेक्षता के लिए वहीं संघर्षरत है। मुख्यमंत्री  श्री अखिलेश यादव भी मानते हैं कि इस देश में सांप्रदायिक होना आसान हैें, धर्मनिरपेक्ष होना मुश्किल है। उन्होने अपनी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में सांप्रदायिक तत्वों की अराजकता फैलाने की साजिशों का दृढ़ता से मुकाबला करते हुए उन्हें शिकस्त दी।
आज उत्तर प्रदेश के समक्ष विकास की चुनौती हैं। पिछली गैर समाजवादी सरकारों ने इस प्रदेश को पिछड़ा और बीमार बनाए रखने का काम किया है। जनता जोर जुल्म की शिकार रही। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने समाजवाद के व्यापक अर्थ समता और समानता को व्यवहारिक रूप देते हुए कृषि अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के साथ इस प्रदेश को आदर्श और उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए है जिनका अनुसरण करने के लिए अब अन्य राज्य सरकारे भी बाध्य हैं। वे मानते हैं कि प्रदेश की खुशहाली में ही देश की खुशहाली निहित है। यह मोटी सी बात भी विपक्षियों की समझ में क्यों नहीं आती हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in