Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम 26 को आई0टी0आई0 अलीगंज में-

Posted on 25 March 2015 by admin

राजकीय आई0टी0आई0 अलीगंज लखनऊ के प्रेक्षागृह/सभाकक्ष में  प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 अलीगंज की अध्यक्षता मे 26 मार्च 2015 को पूर्वान्ह 11-30 बजे से मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसके अन्तर्गत विशेष रूप से आई0टी0आई अन्तिम वर्ष के छात्रों को स्वरोजगार परक योजनाओं के सम्बन्ध में उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड लखनऊ द्वारा संचालित रोेजगार परक योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह ने आज इस आशय की जानकारी यहां दी। उन्होने बताया कि  जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्री योगेश कुमार होगें। उन्होने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम में बेरोजगार नवयुवको/नवयुवतियों को अगरबत्ती, मोमबत्ती, डिटर्जेन्ट पाउडर, मौनपालन, अचार इत्यादि बनाने का प्रयोगात्क/ क्रियात्मक प्रदर्शन भी सिखाया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in