Categorized | लखनऊ.

हमें अपनी प्रचीन परम्परा एवं विरासत को नही भूलना चाहिए

Posted on 24 March 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, सहकारिता एवं राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव नें आज जनपद कानपुर नगर के बिल्हौर महोत्सव, शिवराजपुर में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा गरीब जनता एंव सभी वर्गों के लिए लाभकारी योजनाएं संचालित कर सभी को लाभान्वित किया जा रहा है। जनता को अपना इतिहास नहीं भूलना चाहिए तथा अपनी विरासत कायम रखना चाहिए।
उन्होंने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति एंव महिला कल्याण विभाग उ0प्र0 अरूणा कुमारी कोरी द्वारा अपनी विधान सभा क्षेत्र मे अधूरी पड़ी सड़कों के निर्माण, नलकूप तथा खारा पानी होने की दशा, गहरी बोरिंग के ट्यूबेल की मांग पर मंत्री जी ने सभी मांगो को पूर्ण कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि गंगा के किनारे वाले सभी ग्राम पवित्र ग्राम हैं। सभी को मीठा पानी की व्यस्वथा की जायेगी तथा अधूरे पड़े सभी विकास के कार्य पूर्ण कराये जायेंगे।
मंत्री जी ने कहा कि बहुत पहले मेले का आयोजन किया जाता था जो कि धीर-धीरे समाप्त हो रहे हैं। जनता को अपनी पुरानी परम्परा एवं विरासत के अतिरिक्त अपने इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। यह स्थान एक इतिहासिक स्थल है यहां द्रोणाचार्य एंव अस्वस्थामा गंगा के किनारे पूजा करते थे। जनता को चाहिए कि वह आपस में भाईचारा बनाये रखे। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार गरीब जनता के अतिरिक्त सभी वर्गों की  जनता को समाजवादी पेंशन, साइकिल वितरण आदि लाभकारी योजनाओें को संचालित कर जनता को लाभान्वित कर रही है। उन्होंने बिल्हौर महोत्सव की सराहना करते  हुए कहा कि इस तरीके के महोत्सव होते रहना चाहिए जिससे जनता को अपनी पुरानी संस्कृति कला  की जानकारी मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि अपनी विरासत को कायम रखना होगा तथा पूर्वजों का सम्मान करना चाहिए तथा अपनी विरासत को आगे बढ़ाना चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने बे मौसम बरसात तथा ओला वृष्टि से फसल को हुए नुकासन के सम्बन्ध मे कहा कि किसानो ंको हमारी सरकार हर सम्भव सहायता करेगी तथा हार्ट अटैक से मृत्यु होने वाले किसानों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जायेगी। महोत्सव के दौरान मंत्री जी को पुष्प गुच्छ, मुकुट, तलवार, शाल आदि स्मृति चिन्ह भी भेंट किये गये।
इससे पूर्व श्री यादव जी ने बिल्हौर महोत्सव के दौरान साम्ही से टिकारिया सम्पर्क मार्ग, जी0टी0 रोड मार्ग अम्पा निवादा मार्ग से रायपुर सम्पर्क मार्ग, लखनऊ इटावा मार्ग से नारायण पुरवा मार्ग, कुरेह रोड से खैरवापुर ज्ञान सिंह यादव के मकान तक सम्पर्क मार्ग, विठूर सैबसू मार्ग, बसन्ठी से भोगीपुरवा, मैनावती मार्ग से पुंचमपुरवा मार्ग आदि कुल 18 परियोेजनाओं का लोकार्पण तथा शिवराजपुर  सखरेजपुर मार्ग , शिवली सकरवा मार्ग कुल 2 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा कुल 3546.83 लाख की लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया।
महोत्सव के दौरान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संस्कृति एवं महिला कल्याण विभाग उ0प्र0 श्रीमती अरूणा कुमारी कोरी ने भी अपने उद्बोधन में विधान सभा क्षेत्र के विकास के सम्बन्ध में मंत्री जी से मांग प्रस्तुत की। इस अवसर पर श्री देवेन्द्र सिंह कटियार जिला पंचायत अध्यक्ष , श्री मुकेश यादव जिला उपाध्यक्ष, श्री जगदेव सिंह यादव चेयरमैन श्रम विभाग, श्रीमती नीलम रोमिला आदि पदाधिकारियों ने भी  अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in