Categorized | लखनऊ.

राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है: मुख्यमंत्री

Posted on 23 March 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी का नतीजा है कि यहां के खिलाड़ी देश व विदेश में राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर 13वीं राजीव गांधी स्लम साॅकर नेशनल चैम्पियनशिप की विजेता टीम उत्तर प्रदेश के प्रोत्साहन एवं अलंकरण समारोह में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 13वीं राजीव गांधी स्लम साॅकर नेशनल चैम्पियनशिप की विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख रुपए का चेक व किट तथा तत्व फाउण्डेशन को 5 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर नेशनल चैम्पियनशिप की विजेता टीम व मुख्यमंत्री इलेवन के बीच एक प्रदर्शनी फुटबाॅल मैच भी खेला गया। मैच में सीएम इलेवन ने चैम्पियन टीम को 4 के मुकाबले 5 गोलों से हरा दिया। खेल के दौरान मुख्यमंत्री ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके लिए उन्हें मैन आॅफ द मैच व बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार दिया गया। उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार सांसद श्री तेज प्रताप सिंह यादव को दिया गया। बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार प्रमुख सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल को तथा बेस्ट डिफेण्डर का पुरस्कार सचिव मुख्यमंत्री श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा को दिया गया।
ज्ञातव्य है कि 13वीं राजीव गांधी स्लम साॅकर नेशनल चैम्पियनशिप का आयोजन नागपुर में 13 से 15 फरवरी, 2015 के बीच किया गया था, जिसमें 16 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबले में प्रदेश की टीम ने पश्चिम बंगाल की टीम को 5-0 से शिकस्त दी थी। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्कोरर का पुरस्कार श्री सद्दाम हुसैन को दिया गया था, जिन्होंने 32 गोल किए थे।
इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 की विजेता टीम व सीएम इलेवन की टीम से परिचय प्राप्त किया। सीएम इलेवन की ओर से कप्तान श्री अखिलेश यादव के अलावा श्री तेज प्रताप सिंह यादव, श्री नवनीत सहगल, श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, श्री उमेश गुप्ता, श्री ललित पटेल, श्री सुभाष मिश्रा, श्री भुवनेश कुमार, श्री राजशेखर, श्री आर0पी0 सिंह, श्री रूमी भाई व श्री सैम ने हिस्सा लिया। उ0प्र0 स्लम की ओर से कप्तान श्री सद्दाम हुसैन, श्री सरफराज आलम, श्री नितेश कुमार सैनी, श्री कमरूद्दीन अंसारी, श्री आकाश पासवान, श्री संतोष कुमार, श्री अभिषेक चैहान, श्री वैभव प्रताप सिंह व श्री निशांत सैनी ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी व सांसद श्रीमती डिम्पल यादव उपस्थित थीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in