Categorized | लखनऊ.

महान समाजवादी चिंतक डा0 राममनोहर लोहिया का 105वाॅ जन्मदिवस 23 मार्च, 2015 को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा।

Posted on 23 March 2015 by admin

महान समाजवादी चिंतक डा0 राममनोहर लोहिया का 105वाॅ जन्मदिवस 23 मार्च, 2015 को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। लोहिया ट्रस्ट और समाजवादी पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में लोहिया पार्क, गोमतीनगर, लखनऊ में मुख्य समारोह 10 बजे होगा जिसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव होंगे। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव इसमें विशिष्ट अतिथि होंगे।
लोहिया पार्क में आयेाजित समारेाह में वरिष्ठ समाजवादी नेता, विचारक तथा डा0 लोहिया के अनुयायी उनके जीवन-दर्शन पर विचार रखंेंगे। इस अवसर पर प्रो0 रामगोपाल यादव, सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव द्वारा लिखित ‘‘डा0 लोहिया और उनका समाजवाद’’ पुस्तक का विमोचन श्री मुलायम सिंह यादव करेंगे। पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
कल लखनऊ में लोहिया अस्पताल, गोमतीनगर, लोहिया पार्क, चोैक, लोहिया ट्रस्ट, विक्रमादित्य मार्ग स्थित डा0 लोहिया की मूर्तियों पर भी माल्यार्पण होगा। इसके अलावा डा0 राममनोहर लोहिया जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश के 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ स्थित कार्यालय में नवनिर्मित डा0 लोहिया सभागार का लोकार्पण श्री मुलायम ंिसंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के द्वारा दिनंाक 23 मार्च, 2015 को सायंकाल 5Û30 बजे सम्पन्न होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in