Categorized | लखनऊ.

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का उ0प्र0 राज्य सचिव मण्डल पिछले दिन

Posted on 21 March 2015 by admin

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का उ0प्र0 राज्य सचिव मण्डल पिछले दिन हिमाचल विधान सभा पर एस एफ आई के छात्रों के प्रदर्शन पर हिमाचल सरकार द्वारा करवाए गये क्रूर लाठी चार्ज और इसी कड़ी में हिमाचल सरकार द्वारा सी पी आई (एम) के कार्यालय मे पुलिस द्वारा करवाई गई तोड़फोड़ और कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओ की निर्मम पिटाई की कड़े शब्दों में निंदा करता है ।
ज्ञातव्य है कि हिमाचल पार्टी कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को घसीटा गया और निर्मम पिटाई करते हुए बालुगंज पुलिस स्टेशन ले जाया गया, इतना ही नही वहाँ भी कार्यकर्ताओं को नही बक्शा गया और अलग कमरों में ले जा कर लाइट बंद कर कार्यकर्ताओं को निर्ममता से पिटा गया, पार्टी कार्यालया पर इस तरह का हमला वीरभद्र सरकार के अधीनस्त प्रशासन द्वारा लोकतांत्रिक मानडंडों की अवहेलना और उसकी निरंकुशता को सिद्ध करता है
इस पर विश्वास करना वाकई मुश्किल लगता है कि हिमाचल पुलिस जो दंगा विरोधी साज-ओ-समान से लैस थे ना सिर्फ अकारण ही प्रदर्शन कर रहे छात्रों को डरा रहे थे बल्कि उन्होने इन छात्रों को बे-रहमी से पीछा करते हुए पिटा जैसे पुलिस युध के मैदान पर लड़ रही हो, यह तक कि लड़कियो को भी नही बक्शा गया और उनके मान का ध्यान ना रखते हुए उन्हे निर्मम तरीके से पिटा गया
हिमाचल प्रदेश की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्कसवादी) पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सरकार द्वारा किए हमले की हिमाचल उच्च न्यायालय के जज से नाययिक जाँच की माँग करता है, पार्टी कार्यालय में कार्यालया का मुख्य दरवाजा तोड़ा गया, फर्नीचर बर्बाद किया गया यहाँ तक कि पार्टी के कोषाध्यक्ष और कार्यालय सचिव ६२ वर्षीय दिल के मरीज रमाकांत मिश्रा को भी निर्दयता से पिटा गया और एस एफ आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवदासन को भी निर्दयता से घसीटा गया और उनकी भी निर्मम पीटाई की,
पार्टी ने कहा है कि पार्टी कार्यालय पर इस तरह का हमला एमर्जेन्सी के दौरान भी नही हुआ, और ये हमला वीरभद्र सरकार के प्रति मतभेद पर उनकी अलोकतांत्रिक्ता और असहिष्णुता को दिखता है पार्टी पहले ही पुलिस स्टेशन बालुगंज को पुलिस उपाधीक्षक शिमला राम लाल बंसल, निरीक्षक बिरी सिंह और सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार के विरुध एफ आई आर दर्ज करवाने के लिए प्रार्थनापत्र दे चुकी है जो पार्टी कार्यालय में घुस कर तोड़फोड़ करने के लिए दोषी है
वीरभद्र सरकार का लंबे वक्त से लोकतांत्रिक आंदोलनो के प्रति इस तरह का रवैया रहा है, हिमाचल प्रदेश की जनता जनवादी मूल्यों के प्रति इस तरह की तानाशाही और सत्तावादी रवैया कभी बर्दाशत नही करेगी। पार्टी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in