Categorized | लखनऊ.

विषय-हिन्दी फिल्म ‘‘टुडे कवरेज’’ का दृश्य फिल्म अभिनेता रवि किशन, रूद्र प्रताप सिंह (लीड रोल मे) सैजल शर्मा, मुकेश भट्ट, आर्यन वैद्य, आर्यन वैद्य, अनारा गुप्ता पर फिल्म के मुख्य दृश्य फिल्माया गया।

Posted on 20 March 2015 by admin

के0सी0 फिल्म प्रा0लि0 बैनर तले फिल्म निर्माता वी0के0 मिश्रा जी की पहली फिल्म ‘‘लखनवी इश्क’’ के बाद शहर मे चल रही (डायमण्ड रिजार्टस मे, स्कार्पियो क्लब, मोहनलाल गंज) दूसरी हिन्दी फीचर फिल्म ‘‘टुडे कवरेज’’ लेखक/निर्देशक समीर रिजवी जी के निर्देशन में फिल्म स्टार रवि किशन रूद्र प्रताप सिंह (लीड रोल मे) फिल्म अभिनेत्री सैजल शर्मा, मुकेश भट्ट, आर्यन वैद्य, काजल कपूर, चाहत कौर, शिल्पा शर्मा, अनारा गुप्ता पर कई सीन फिल्म के फिल्मायें गये। इस फिल्म में, रवि किशन (एनकाउण्टर स्पेशल आफिसर) मुकेश भट्ट (मंत्री) आर्यन वैद्य (पुलिस आफिसर) की भूमिका में है।
लखनऊ शहर से 40 कलाकारों को इस फिल्म ‘‘टुडे कवरेज’’ मे विभिन्न भूमिकाओं मे किया गया है। जिसमें-अजहर मिर्जा, सुनील दत्त पाण्डेय, बाॅबी, हफीज खान भावना सिंह, रामजी निगम, सन्दीप पाण्डेय आदि। इस फिल्म के निर्माता, वी0के0 मिश्रा, लेखक/निर्देशक समीर रिजवी जी, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अवतार सिंह, लाइन प्रोड्यूसर जफर खान, कैमरा मैन श्यामल चक्रवर्ती, लोकल प्रोडक्शन मैनेजर अमरजीत सिंह, फाइट निर्देशक निशान्त खान, इस फिल्म मे डांस कोरियाग्राफी सरोज खान जी की है। फिल्ट ‘‘टुडे कवरेज’’ की शूटिंग 100 प्रतिशत लखनऊ मे होगी। फिल्म यूनिट फोटाग्राफर राकेश (गौतम) साउण्ड रिकार्डिंग सन्तोष (सेम) एवं अन्य ‘‘टुडे कवरेज’’ टीम।
के0सी0 फिल्मस प्रा0लि0 के निर्माता वी0के0 मिश्रा जी की पहली हिन्दी फिल्म ‘‘लखनवी इश्क’’ आगामी तीन अप्रैल को विश्व भर मे रिलीज हो रही है। मुख्य भूमिका में अध्ययन सुमन (शेखर सुमन का लड़का), करिश्मा कोटक (बिग बास फेम), मुकेश खन्ना, जय मिश्रा, काजल कपूर, अमित जोशी, हेमन्त पाण्डेय, रूद्र प्रताप सिंह, ख्वाहिश मौर्या, सना खान आदि कलाकारों के साथ निर्देशक आनन्द राउत के निर्देशन में फिल्म लखनवी इश्क 03 अप्रैल को रिलीज हो रही है और फिल्म ‘‘टुडे कवरेज’’ की विभिन्न लोकेशनांे मे चल रही है। यह जानकारी प्रेस मीडिया प्रभारी सुनील सिंह ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in