Categorized | लखनऊ.

औरत के सम्मोहक भाव को दर्शाती तीन घडि़यों की बेजोड़ श्रृंखला

Posted on 20 March 2015 by admin

बेशकीमती और खास हाॅट हार्लोजेरी एक मंच जैसा है जहां निर्माता रोजर डुबुइस एक सितारा है। उनका नाटकीय अंदाज अब तीन नये टमसअमज भ्ंनजम ब्वनजनतम सीमित संस्करण में देखने को मिलेगा। हर एक उत्कृष्ट संरचना - वेलवेट मिंक फर, वेलवेट काॅर्सेट्री और वेलवेट पसेमेंटरी- ये याद दिलाते हैं कि हर औरत खूबसूरत और आकर्षक है, हर एक में उस कला के क्षेत्र के बेहतरीन कलाकारों की निपुण कारीगरी और निपुणता साफ दिखाई देती है जैसे कि सजावटी अलंकरण बनाने वालों की कारीगरी, चमडे के दस्तकारों का हुनर और छाल और रोयें के विशेषज्ञों की कला। रोजर डुबुइस द्वारा घडी और जेवरात बनाने की दक्षता का बखूबी से अनुपूरण करते हुए ये कारीगर उन कठिन मापदण्डों पर खरे उतरते हैं जो कि एक ऐसे निर्माता द्वारा कायम किए गये हैं जो ये सुनिश्चित करते हैं कि उनकी सभी रचनाएं प्वाइनकाॅन द जेनेव द्वारा तय किए गये बगैर समझौतों और ऊंचे मापदण्डों पर खरी उतरें।
फर या चाल कई महिलाओं की कमजोरी होती है। टमसअमज भ्ंनजम ब्वनजनतम माॅडल के असली मिंक फर पत्ते की प्रतीकात्मक नीली काली चमक सफेद और सोने के केस के प्रकाश के लिए उपयुक्त पृष्ठपट है। केवल केस ही नहीं बल्कि 496 हीरों (4.34 कैरेट) की चमक जो कि फुल पेव सेटिंग में बेजल, केश मिडिल, लग्स, डायल को सुशोभित करते हुए और सेफ और सोने के फोल्डिंग बकल की भी इस पत्ते से शान और बढ़ सी जाती है।
इसे बनाने के पीछे प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर डेनियल बेन्जामिन जेनेवा है - एक विश्व विख्यात पारिवारिक उद्योग जो कि अब तीसरी पीढ़ी द्वारा चलाया जा रहा है। बारीकियों पर जिनकी नजर होती है ऐसे हाथों से बन कर रोजर डुबुइस की घडि़यां न केवल हर दृष्टिकोण से सुंदर है बल्कि अनन्य प्वाइनकाॅन द जेनेव के प्रमाण की हकदार भी हैं। रोजर डुबुइस के हाॅट काउचर का भाव घड़ी में इस्तेमाल फर की उत्कृष्ट और कृत्रिम शिल्पकारिता से साफ प्रकट होता है।
घडी के डायल में अनोखा डिजाइन है। इसका आकार दोहरे गोलाकार क्रिस्टल से सुसज्जित है। एक में रोमन शैली के अंक हैं और दूसरे में घड़ी की सुईयां लगी हुई हैं। निर्माता रोजर डुबुइस इस चकाचैंध करने वाली घडी के साथ एक चमकदार काले रंग का घडि़याल की चमडी का पट्टा भी देते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in