Categorized | लखनऊ.

बाल सुलभ प्रतिभा का अद्भुत नजारा दिखा ‘ओपेन डे समारोह’ में

Posted on 19 March 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (तृतीय कैम्पस) द्वारा ‘ओपेन डे समारोह - फिएस्टा-2015’ का भव्य आयोजन बड़े ही उल्लासपूर्ण माहौल में आज विद्यालय प्रांगण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर नन्हें-मुन्हें बच्चों ने अपनी बाल सुलभ प्रतिभा का अद्भुद नजारा पेश कर दर्शकों के रूप में उपस्थित अभिभावकों को गदगद कर दिया। समारोह की खास बात रही कि इसमें बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी जोरदार भागीदारी की और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। जहाँ एक ओर छात्रों ने फैन्सी ड्रेस, शो एण्ड टेल, बेस्ट आउट आॅफ वेस्ट, पेन्टिंग आदि प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा तो वहीं छात्रों की माताओं ने ‘पेन्ट योर ड्रीम’ एवं ‘दिया डेकोरेशन’ में अपना हुनर दिखाया, साथ ही साथ छात्रों के पिताजी ने ‘फूड विदआउट फ्यूल’ प्रतियोगिता में अपने हाथ आजमाए। इससे पहले, कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्व-धर्म व विश्व शांति प्रार्थना से हुआ। छात्रों ने विभिन्न धर्मों में दिए आदर्श विचारों को अभिभावकों के समक्ष रखा और दिखाया कि सभी धर्म एक ही ईश्वर के पास पहुंचने के अलग-अलग रास्ते हैं। छात्रों की प्रतिभा व प्रवाहपूर्ण अभिव्यक्ति से अभिभावक गदगद नजर आये।  इस अवसर पर नन्हें-मुन्हें छात्रों ने बड़े उत्साह से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।
‘ओपेन डे समारोह’ के इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत हस्तनिर्मित अनेक कलाकृतियों ने दर्शकों को दातों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। दर्शकों एवं अभिभावकों ने बच्चों से उनकी कलाकृतियों के बारे में रोचक प्रश्न पूछकर उनके मनमोहक उत्तरों का खूब आनन्द लिया तथापि बच्चों ने बड़े ही आत्मविश्वास एवं प्रभावशाली ढंग से अभिभावकों के प्रश्नों के उत्तर दिये। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग शिक्षात्मक-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में चार-चांद लगा दिये। समारोह में प्रतिभाग हेतु नन्हें-मुन्हें छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था जिसके माध्यम से इन छोटे-छोटे बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा निखर कर सामने आयी।
सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (तृतीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती जयश्री कृष्णन ने इस अवसर पर कहा कि ”ओपेन डे समारोह“ आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा को विकसित करना है। इस तरह के समारोह शिक्षण पद्धति को और अधिक रोचक एवं अभिनव बनाते हैै, साथ ही छात्रों में निहित प्रतिभा को उभारने में सहायक होते है। उन्होंने आगे कहा कि जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा छात्रों का जीवन पर्यन्त साथ देती है। हमें बालक को जड़ से मजबूत बनाना है और इसके लिए जीवन मूल्यों की शिक्षा देनी होगी। श्रीमती कृष्णन ने विद्यालय की वर्ष भर की उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए अभिभावकों के सहयोग के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चा परमात्मा का उपहार है और हमारा पूर्ण प्रयास है कि हर बच्चा समाज का प्रकाश बनें। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने छात्रों एवं शिक्षकों को अपनी हार्दिक शुभकामनायें देते हुए अतिथियों व अभिभावकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in