मुस्लिम समस्याऐं सरकार तक नहीं पहुंचती हैं: रज़्ज़ाकी

Posted on 19 March 2015 by admin

आॅल इंडीया उलेमा काउंसिल जि़ला गाजि़याबाद की एक बैठक जलालपूर में मौलाना इसलाूुद्वीन कासमी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथ के रूप में उलेमा काउंसिल के रा0 अध्यक्ष मौलाना एजाज़ अहमद खान रज़्ज़ाकी उपस्थित थे, बैठक को संबोधित करते हुये मौलाना एजाज़ अहमद खान रज़्ज़ाकी ने कहा की मुस्लिम समस्याओं के समाधान के लिये प्रदेश सरकार चिंतित है,पर सरकार तक मुस्लिम समस्याऐं नहीं पहुचती हैं, मौलाना एजाज़ अहमद खान रज़्ज़ाकी ने आगे कहा की वक़्फ़ बोर्ड  की भूमी की हिफ़ाज़त , मुस्लिम बाहुल क्षेत्रों के लिये कब्रीस्तान की वयवस्था , दंगा रोकने के लिये ठोस संविंधान , 18 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण आदी, विषय को लेकर उलेमा काउंसिल एक सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है, जिसमें सरकार के रूबरू मुस्लिम समुदाय की परेशानियों को विस्तार से रखा जायेगा बैठक में मौलाना गैय्यूर अहमद कासमी ,मौलाना मो0 ज़करिया, मौलाना मो0 आबिद कासमी, मौलाना मो0  फारूक, सलीम गाज़ी, इरफान सैफी, एराज़ कुरैशी, इरफान अब्बासी, कारी मो0 हनीफ, हकीम महबूब खान, मुफति मेहताब आलम कासमी, आदी ने मुख्य रूप से भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in