Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के तीन मंत्रियों के विरूद्ध लोकायुक्त में शिकायतें लम्बित हैं अथवा उन पर जांच की जा रही है

Posted on 19 March 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के तीन मंत्रियों के विरूद्ध लोकायुक्त में शिकायतें लम्बित हैं अथवा उन पर जांच की जा रही है परन्तु प्रदेश सरकार अपने मंत्रियों के विरूद्ध कोई भी उचित कार्यवाही करने को तैयार नहीं है जिसके कारण प्रदेश सरकार में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के विषय में समाजवादी पार्टी के नेता श्री मुलायम सिंह यादव जी ने कई मंचों से इस बात को लगातार कहा है कि उ0प्र0 सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार मंे लिप्त हैं किन्तु उनके विरूद्ध मुख्यमंत्री कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी ने 2012 के विधानसभा चुनाव में हर मंच से कहा था कि बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल में ‘स्मारक घोटाले’ की जांच करायी जायेगी तथा दोषियों को सजा दिलायी जायेगी परन्तु आज वही समाजवादी पार्टी विधानसभा में प्रमुख विपक्षी दल के ‘स्मारक घोटाले’ को बचाती हुई दिखती है और ऐसा प्रतीत होता है कि इस मामले में सरकार और प्रमुख विपक्षीदल लामबंन्द हो गये हैं। स्मारक घोटाले की जांच में लोकायुक्त ने स्पष्ट रूप से खनन विभाग को दोषी पाया था। लोकायुक्त ने अपनी जांच में यह भी पाया था कि वी0वी0आई0पी0 गेस्ट हाउस खनन सिण्डीकेट का अड्डा हो गया है तथा वहीं से समस्त गैर कानूनी खनन के कार्य चलाये जाते हैं।
यह अत्यधिक दुःख की बात है कि समाजवादी पार्टी अपने खनन मंत्री श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को बचाने में लगी हुई है तथा लोकायुक्त की जांच की रिपोर्ट के बावजूद उनके विरूद्ध कोई भी कानूनी कार्य करने से बच रही है। उत्तर प्रदेश कंाग्रेस, समाजवादी पार्टी की सरकार से यह अपील करती है कि वह लोकायुक्त की जांच रिपोर्ट के आधार पर तुरन्त दोषियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करे जिससे कि प्रदेश में जो हर तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है उस पर लगाम लगायी जा सके, जिसमें अब तक प्रदेश सरकार नाकाम रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in