Categorized | लखनऊ.

द उ0प्र0 ब्रज प्लाॅनिंग एण्ड डेवलपमेन्ट बोर्ड विधेयक-2015 का प्रारूप स्वीकृत

Posted on 18 March 2015 by admin

द उत्तर प्रदेश ब्रज प्लाॅनिंग एण्ड डेवलपमेन्ट बोर्ड विधेयक-2015 के प्रारूप को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
भगवान श्री कृष्ण की जन्म स्थली होने के कारण ब्रज क्षेत्र की महत्ता सर्वविदित हैं। जनपद मथुरा स्थित ब्रज क्षेत्र मंे अनेक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, पुरातात्विक एवं प्राकृतिक स्थल विद्यमान है, जिसके कारण सम्पूर्ण भारत तथा विदेशों से श्रद्धालु एवं पर्यटक यहां आते रहते हैं। श्रद्धालु एवं पर्यटकों को क्षेत्रीय स्तर पर ढांचागत एवं अन्य सुविधाओं के अभाव में विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
जनपद मथुरा में विभागवार विकास कार्य किए जाते हैं। विभागों के मध्य समुचित विकास के उद्देश्य से कोई समन्वयकारी संस्था नहीं है। जनपद मथुरा स्थित ब्रज विरासत को सुरक्षित, अनुरक्षित एवं विकसित करने के लिए एक ऐसी संस्था की आवश्यकता है जो जनपद में संचालित योजनाआंे की माॅनीटरिंग और समन्वय करते हुए एकीकृत विकास और सांस्कृतिक, पुरातात्विक विरासतों का संरक्षरण एवं प्रबन्धन समुचित ढंग से कर सके, जो ब्रज क्षेत्र के लिए जनपद स्तर पर विभागों/स्थानीय निकायों की योजना, परियोजना या अन्य विकासयुक्त प्रस्ताव के सम्बन्ध में समुचित सलाह एवं मार्गदर्शन दे सके। उक्त कार्याें हेतु जनपद मथुरा में ब्रज प्लाॅनिंग एण्ड डेवलपमेन्ट बोर्ड बनाए जाने का निर्णय लिया गया है जिसका प्रशासनिक क्षेत्र सम्पूर्ण मथुरा जनपद होगा।
जनपद मथुरा के चहुंमुखी, समन्वित एवं सुनियोजित विकास के उद्देश्य से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ब्रज प्लाॅनिंग एण्ड डेवलपमेन्ट बोर्ड का गठन तथा उक्त बोर्ड के सहयोग के लिए ब्रज प्लाॅनिंग एण्ड डेवलपमेन्ट काउन्सिल गठित किए जाने के साथ-साथ अन्य सुसंगत प्राविधान किए गए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in