Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा के निधन पर गहरा दुखः व्यक्त किया है।

Posted on 18 March 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा के निधन पर गहरा दुखः व्यक्त किया है। श्री वर्मा कैसरगंज से दो बार विधायक रहे है तथा श्री राम नरेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में राज्य मंत्रीपरिषद के सदस्य रहे। वे भारतीय जनसंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे, किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महामंत्री के रूप में भी उन्होंने भ्रम किया। संघ के स्वयं सेवक होने के साथ-साथ व अच्छे लेखक, वक्ता और विचारक थे। श्री वर्मा का कल देर रात निधन हो गया।
श्री वर्मा के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमने एक प्रखर किसान नेता खो दिया। अपने जीवन काल में श्री वर्मा ने राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने का काम किया। शोक व्यक्त करने वालो में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, हरद्वार दूबे, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बसंल, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, अनुपमा जायसवाल, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, वीरेन्द्र तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, डाॅ. मनोज मिश्र, डाॅ. चन्द्रमोहन, हरीश चन्द्र श्रीवास्तव, आई0पी0सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, अनीता अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in