Categorized | लखनऊ.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह होली मिलन समारोह में 20 को रहेंगे

Posted on 18 March 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा। महानगर के पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों की एक बैठक नगर कार्यालय कैसरबाग पर महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह की अध्यक्ष में सम्पन्न हुयी।
महानगर के मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू ने बताया कि महानगर इकाई द्वारा 20 मार्च को सायंकाल 5 बजे साइन्टिफिक कन्वेन्शन सेंटर मेडिकल कालेज में होली मिलन समारोह होगा। समारोह में मुख्य अतिथि गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/महापौर डा. दिनेश शर्मा, पूर्व सांसद लालजी टण्डन एवं पूर्व महापौर पद्मश्री एस.सी. राय उपस्थित रहेंगे। होली मिलन में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोश टण्डन, सदस्य विधान परिषद डा. महेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद रामनारायण साहू, कुसुम राय, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। नगर कार्यालय पर हुयी बैठक में समारोह के आयोजक कौशल किशोर, महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा अन्नू, मुकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू, उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह अधिकारी, रागिनी रस्तोगी, विनोद तिवारी अप्पू, नरेश सोनकर, सुनील मिश्रा, विपिन अवस्थी, मनीष शुक्ला, आनन्द द्विवेदी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in