Categorized | लखनऊ.

पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों को प्रथम पुरस्कार मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Posted on 18 March 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर कैम्पस के कक्षा-3 की छात्रा जान्हवी एवं कक्षा-1 के छात्र सार्थक ने पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता अभी हाल ही में जनेश्वर मिश्र हार्टीफेयर-2015 के अन्तर्गत आयोजित हुई, जिसमें सी.एम.एस. के इन नन्हें होनहार छात्रों ने अपनी रचनात्मक सोच एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। जनेेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जहाँ एक ओर जान्हवी ने अत्यन्त आकर्षक गुलदस्ता बनाकर दर्शकों का दिल जीता तो वहीं दूसरी सार्थक ने सुन्दर ढंग से फूलों को सजाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता में सी.एम.एस. इन्दिरा नगर के इन प्रतिभाशाली छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को खूब सराहा गया तथापि दर्शकों एवं निर्णायक मण्डल ने बहुमुखी प्रतिभा के धनी इन छात्रों की भरपूर प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु सदैव प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। सी.एम.एस. की इसी अनूठी शिक्षा पद्धति के फलस्वरूप विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in