Categorized | लखनऊ.

भारतीय गौ क्रांति मंच के संस्थापक गोपाल मणि जी महाराज व सीताशरण जी महाराज के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में

Posted on 16 March 2015 by admin

भारतीय गौ क्रांति मंच के संस्थापक गोपाल मणि जी महाराज व सीताशरण जी महाराज के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोहिया पार्क, चैक में दिनांक 15 मार्च 2014 को आयोजित होने वाली गौवर्धन जन-जागरण सभा की सफलता हेतु लोक परमार्थ सेवा समिति, लखनऊ ने कृष्णा पल्ली, आलमबाग, स्थित गौशाला में एक दर्जन गौमाताओं को चोकर, गाजर, सेब, केले, आदि अर्पण कर गौवर्धन जन-जागरण की सफालता हेतु प्रार्थना की।
इस अवसर पर काशी के गऊ कथाकार पूज्यपाद प्रभाकर दत्त जी महाराज ने गौ भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि गौ माता को सम्मान दिलाने हेतु गोपालमणि जी का यह संकल्प सराहनीय है। हम सब को उनके साथ तन-मन-धन से सहयोग करना चाहिए। उन्होनें गौवर्धन जनजागरण सभा में अधिक से अधिक संख्या में गौंभक्तों से पहंुचने का आह्वान किया।
समिति की प्रवक्ता श्रीश शर्मा ने कहा कि गौ, गंगा स्वर्ग की दो देवियां है। मां गंगा का उद्गम गौमुख से हुआ है। अतः हम कह सकते है कि गौ माता ने हमें गंगा दी। केन्द्र सरकार ने मां गंगा की अविरल धारा हेतु गंगा मंत्रालय अलग बनाने के साथ साथ काफी मात्रा में धनराशि मां गंगा की सफाई हेतु आवंटित की है। समिति गोपाल मणि महाराज जी के संकल्प के साथ पूरी तरह से है और समिति केन्द्र व राज्य सरकार दोेनों से मांग करती ह्रै कि गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के साथ - साथ गऊ माता का अलग से मंत्रालय , चारे पर 50 प्रतिशत सब्स्डिी आदि की मांग करती है।
इस गौ भण्डारे में समिति की उपाध्यक्षा श्रीमती किरन बाला शर्मा के अलावा समिति के उपसचिव जितेन्द्र सिंह, एडवोकेट राकेश कुमार शर्मा, एडवोकेट मनीष यादव, परमान्नद मिश्रा, पवन शर्मा, मोनू आदि शामिल हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in