Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि

Posted on 16 March 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि सन् 2012 के विधानसभा चुनावों मंे प्रबल बहुमत पाकर समाजवादी पार्टी की सरकार ने 15 मार्च 2012 को सत्ता सम्हाली थी। कल मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व मंे समाजवादी सरकार के तीन वर्ष पूरे हो रहे हेैं। पार्टी के जिला मुख्यालयों में इस उपलक्ष्य में विशेष समारोहों का आयोजन होगा और समाजवादी सरकार की उपलब्धियों का भी प्रचार प्रसार किया जायगा। नौजवान इसे “विकास दिवस“ के रूप से मनाएगें।
समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल के तीन वर्षाे में प्रदेश में विकास को नई गति दी है। पाॅच साल के लिए किए गये अधिकांश चुनावी वायदों को अल्प अवधि मंे ही पूरा कर दिया गया है। किसान, नौजवान, गरीब, पिछड़े और अल्पसंख्यक सहित समाज के सभी वर्गो के हित में तमाम कल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहनाया जा चुका है। मुख्यमंत्री जी ने अपने बजट की 75 प्रतिशत धनराशि गाॅव-गरीब पर खर्च करने का निर्णय लेकर चैधरी चरण सिंह, डा0 लोहिया और श्री मुलायम सिंह यादव के कार्यक्रम को ही आगे बढ़ाने का सराहनीय काम किया है। इसी क्रम में मौजूदा वर्ष को “किसान वर्ष“ के रूप मंे मनाने का भी निर्णय लिया गया है।
‘‘बन रहा है आज, संवर रहा है कल’’ के नारे को चरितार्थ करते हुये प्रदेश के चहुंमुखी विकास का व्यापक एजेंडा  समाजवादी सरकार ने तैयार किया है। लखनऊ, आगरा, कानपुर, वाराणसी और मेरठ के लिए मेट्रो परियोजना बन चुकी है। लखनऊ में इसका काम तेजी से चल रहा है। आगरा-लखनऊ एक्सपे्रस वे के निर्माण से लखनऊ-आगरा के बीच छह घंटे की यात्रा 4 घंटे में हो जाएगी। एक्सपे्रस वे के किनारे मंडिया स्थापित होगी। ऐसा पहली बार हुआ है जबकि किसानों ने भू अधिग्रहण का विरोध नहीं किया। पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण, वन विकास की नई योजनाएं बनी है। “साइकिल टैªक“ का निर्माण किया गया है।
किसानों के लिए सरकार बनते ही मुख्यमंत्री जी ने किसानों का 50 हजार रूपए तक का कर्ज माफ कर दिया। बंधक जमीन की नीलामी पर रोक लगा दी। किसान दुर्घटना बीमा राशि एक लाख से बढ़ाकर 05 लाख रूपए कर दी। किसानों की सिंचाई मुफ्त कर दी। गरीबों के लिए इंदिरा आवास योजना के साथ ही लोहिया आवास योजना चालू की। 45 लाख गरीब परिवारों को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ मिला है। लोकतंत्र सेनानियों को 10 हजार रू0 प्रतिमाह की पेंशन दी जा रही है। लखनऊ में आईटी हब और कैंसर अस्पताल की स्थापना की जा रही है। अल्पसंख्यकों के कब्रिस्तानों की चहारदीवारी बनाने के साथ उन्हें विकास योजनाओं में 20 प्रतिशत भागीदारी दी जा रही है। बुनकरों को कई राहतें दी गई हैं।
समाजवादी डा0 लोहिया के समय से यह नारा दुहराते थे ‘‘रोटी कपड़ा सस्ती हो, दवा पढ़ाई मुफ्ती हो’’। समाजवादी सरकार ने इंटर-स्नातक स्तर तक मुफ्त पढ़ाई, कन्या विद्या धन, यूनीफार्म वितरण और कोचिंग की सुविधा दी। अस्पतालों में इलाज मुफ्त किया। गंभीर बीमारियों जैसे लिवर, हार्ट, किडनी और कंैसर का इलाज भी अब मुफ्त हो गया है। घायल रोगियों को अस्पताल लाने-लेजाने के लिए 1080 समाजवादी एम्बूलेन्स सेवा, प्रसूताओं को अस्पताल पहुॅचाने के लिए 102 नं0 एम्बूलेन्स सेवा और महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 सेवा की सर्वत्र सराहना हो रही है।
बिजली, पानी, सड़क के साथ अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार पर भी समाजवादी सरकार ने पूरा ध्यान दिया है। ईद और होली पर अनवरत बिजली आपूर्ति के लिए सभी मुख्यमंत्री जी को बधाई दे रहे हैं। प्रदेश में नए बिजलीघरों की स्थापना के साथ सौर उर्जा के पावर प्लांट भी स्थापित किए जा रहे हैं। शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 16 घंटे तथा शहरी क्षेत्रों में 22 घंटे तक विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। सभी जिला मुख्यालयों को 4 लेन मार्गो से जोड़ा जा रहा है। छात्र-छात्राओं को लैपटाप वितरित किए गये हैं।
समाजवादी पार्टी नौजवानों को आगे बढ़ाती रही है। उनको रोजगार देने के लिए नौकरियों में भर्ती शुरू हो गई है। हज यात्रियों की तरह मानसरोवर यात्रियों केा भी अनुदान दिया गया है। बुजुर्गो को हरिद्वार-ऋशिकेश की यात्रा निःशुल्क कराने के लिए समाजवादी श्रवण यात्रा शुरू की गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री जी के सख्त निर्देश हैं कि अपराधी जेल में रहेंगे।
इसमें दो राय नहीं कि तीन वर्ष के कार्यकाल में समाजवादी सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरी है। मुख्यमंत्री जी के प्रति लोगों का विश्वास गहरा हुआ है। उनकी बेदाग छवि के चलते विपक्षी भी उनकी शालीनता और लोकप्रियता के कायल है। श्री अखिलेश यादव नेताजी के सपनों के उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। तीन साल की उनकी उपलब्धियों का कोई सानी नहीं है। अब तो दूसरे राज्य भी उत्तर प्रदेश की योजनाओं का अनुसरण कर रहे हैं।
विडंबना है कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव प्रदेश में विकास को गति देने के लिए जितना श्रम कर रहे हैं केन्द्र सरकार से उतना अपेक्षित व्यवहार नहीं मिल रहा है। विपक्ष की भूमिका यहां प्रगति विरोधी है। भाजपा की केन्द्र में सरकार है पर उसके मंत्री और साॅसद प्रदेश की विकास योजनाओं पर मदद करने की जगह चुप्पी साधे हैं। सांप्रदायिकता और व्यर्थ के विवादों से प्रदेश में सामाजिक सद्भाव के माहौल को बिगाड़ने की साजिशें कई बार विपक्षियों ने की किन्तु मुख्यमंत्री के कड़े रूख के कारण वे सफल नहीं हो सके। समाजवादी पार्टी और सरकार धर्मनिपरेक्षता की पक्षधर है और सबको सामाजिक न्याय का लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in