Categorized | लखनऊ.

‘जनमानस राष्ट्र सेवा सम्मान’ समारोह आज

Posted on 14 March 2015 by admin

स्वयंसेवी संस्था जनमानस के तत्वावधान में चतुर्थ जनमानस राष्ट्र सेवा सम्मान समारोह-2015 का आयोजन कल 14 मार्च, शनिवार को अपरान्हः 2.00 बजे से राय उमा नाथ बली प्रेक्षागृह के जयशंकर प्रसाद सभागार में किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह में प्रदेश उन महान विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने देश तथा समाज सेवा में सराहनीय योगदान दिया है। यह जानकारी जनमानस संस्था के सचिव श्री शिवराम पाण्डेय ने दी है। श्री पाण्डेय ने बताया कि इस विशेष समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. एम.के.जे. सिद्दीकी, निदेशक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उ.प्र., होंगे जबकि समारोह की अध्यक्षता स्वतन्त्रता सेनानी श्री ए. पी. गुप्ता करेंगे। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, भूमि संरक्षण डा. सत्येन्द्र कुमार सिंह एवं महन्त दिव्या गिरि विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारकर समारोह की गरिमा को बढ़ायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in