Categorized | लखनऊ.

प्रत्येक बच्चे में कुछ नया कर दिखाने का जज्बा होता है — डा. (श्रीमती) विनीता कामरान, प्रधानाचार्या, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस

Posted on 14 March 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन आज विद्यालय के विशाल आॅडिटोरियम में बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने ईश्वरीय भक्ति से परिपूर्ण अपने गीत-संगीत से ऐसा समां बाँधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। प्रार्थना नृत्य, सर्वधर्म एवं विश्व शान्ति प्रार्थना, कव्वाली, लघु नाटिका जैसे तमाम आध्यात्मिक गुणों से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर गद्गद हो उठे। इसके अलावा, विद्यालय के प्राइमरी सेक्शन के छात्रों ने सार्वभौमिक जीवन मूल्यों जैसे सच्चाई, ईमानदारी, दयालुता, आदर, अनुशासन इत्यादि पर उदाहरण सहित सुन्दर ढंग से अपने विचार रखे तथापि दर्शकों के रूप में उपस्थित छात्रों के अभिभावकों ने तालियां बजाकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त करने वाले छात्रों तथा वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।
‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ में छात्रों एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. (श्रीमती) विनीता कामरान ने कहा कि आज का बालक एक वैज्ञानिक युग में जी रहा है। विज्ञान की तेज प्रगति व विश्वव्यापी सोच ने प्रत्येक बालक में कुछ नया कर दिखाने का जज्बा भर दिया है। टेलीफोन से मोबाइल और कम्प्यूटर से इन्टरनेट का सफर कई महत्वपूर्ण खोजों और उपलब्धियों से परिपूर्ण है। हम स्कूल को एक नये रूप में परिभाषित कर सकते हैं। यहाँ बच्चे की जिज्ञासा को नये पंख दिये जाते हैं। उसकी कल्पना शक्ति को विकसित कर सच्चाई में परिवर्तित किया जाता है। यह नन्हें बालक ही आगे चलकर आइन्सटाइन और आर्यभट्ट बनेंगे। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे उत्कृष्टता के लिए पूरा प्रयास करें व भौतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास करें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों की स्वयं अच्छा बनकर बालकों को अच्छा बनने का वातावरण देना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in