Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में निरन्तर गिरती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

Posted on 12 March 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में निरन्तर गिरती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि कानून के रखवालों का कानून अपने हाथ में लेना और न्यायालय परिसर में घुसकर वकील को गोली मारना प्रदेश में बढ़ रही अराजकता और अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने घटना की निन्दा करते हुए कहा कि पुलिस दरोगा वकीलो पर गोली चलाना घोर अपराधिक कृत्य है। इसकी कड़ी निंदा करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस अधिकारियों का अपने अधीनस्थों पर अनुशासन समाप्त हो गया हैं परिणामतः प्रदेश में पुलिस द्वारा की जा रही अपराधिक घटनाएं निरतंर बढ़ती जा रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार व राजनीतिक दखंलदाजी के चलते अधिकारियों अपने अधीनस्थों पर प्रभाव समाप्त हो रहा हैं जो गम्भीर विषय है।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि जो पुलिस बल आम जनता की सुरक्षा की गांरटी देता है उसके द्वारा की जा रही अपराधिक कारगुजारियों से प्रदेश में दहशत का माहौल व्याप्त हो रहा है। लोग घर से लेकर कचहरी तक सभी जगह असुरक्षित महसूस कर रहे है। डा0 बाजपेयी ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है। सरकार प्रदेश में शासन करने की क्षमता खो चुकी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट हुई घटना के लिए जिम्मेदार दरोगा को बर्खास्त कर हत्या का मुकदमा दर्ज करने तथा गोली लगने से दिवंगत वकील तथा गम्भीर रूप से घायल वकील के परिवार को अविलम्ब आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in