Categorized | लखनऊ.

शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की अद्भुद छटा बिखेरी सी.एम.एस. छात्रों ने

Posted on 12 March 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस द्वारा ‘एनुअल मदर्स डे’ समारोह का भव्य आयोजन बड़ी धूमधाम से सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री राजन शुक्ला, सीनियर आई.ए.एस., ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवित शुभारम्भ किया तथापि इस अवसर पर श्री शुक्ला की माताजी की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को बढ़ाया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री शुक्ला ने कहा कि अनुशासित एवं संस्कारयुक्त वातावरण में पले-बढ़े बालक ही आगे चलकर समाज का मार्गदर्शन कर सकते हैं एवं विश्व शान्ति एवं विश्व एकता के स्वप्न को साकार कर सकते हैं। हमें बच्चों को अच्छा संसार देने की शुरूआत घर-परिवार से करनी चाहिए एवं उन्हें बचपन से ही एकता के विचार देने चाहिए। श्री शुक्ला ने समारोह की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि माताओं को समर्पित यह कार्यक्रम संदेश देता है कि माताएं नन्हें-मुन्हें बच्चों का नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास कर सामाजिक विकास में रचनात्मक भूमिका निभा सकती हैं। इस अवसर पर इंग्लैण्ड से पधारे शिक्षाविद् डा. रोजर डेविड किंगडन ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वोच्चता अर्जित करने वाले छात्रों व वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।
‘एनुअल मदर्स डे’ समारोह का शुभारम्भ विश्व शान्ति एवं ईश्वरीय एकता का सन्देश देती ‘सर्व-धर्म एवं विश्व शान्ति प्रार्थना’ से हुआ, जिसके माध्यम से विद्यालय के छात्रों ने सभी के हृदयों को प्रभु प्रेम से सराबोर कर दिया। इस भव्य समारोह में रंग-बिरंगी पोशाकों में हँसते-गाते नन्हें-मुन्हें बच्चों ने जीवन का उल्लास बिखरते हुए एक से बढ़कर एक शानदार शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अनेकता में एकता, सहयोग, सहकार एवं सामूहिकता का अभूतपूर्व एवं विराट दृश्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं तालियों की गड़गड़ाहट से सम्पूर्ण आॅडिटोरियम गूँज उठा। समारोह में भारी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने अपने नन्हें-मुन्हों की खूब हौसलाअफजाई की और बच्चों ने भी बड़े उत्साह से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. (श्रीमती) विनीता कामरान त्रिपाठी ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें अभिभावकों का जो सहयोग बराबर मिलता है यह उसी का परिणाम है। अभिभावक ही बालक में निहित प्रतिभा को विकसित करने का सुअवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सी.एम.एस. प्रत्येक बालक को समाज का प्रकाश बनाने को सतत प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अभिभावक जिस विश्वास के साथ अपने प्रिय बच्चों को अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ अच्छा इन्सान बनाने के लिए भेजते हंै, उस पर अवश्य खरे उतरेंगे। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व चीफ आॅपरेटिंग आॅफीसर प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस अवसर कहा कि सी.एम.एस. द्वारा ऐसे प्रयास किये जा रहे हंै जिससे कि प्रत्येक बालक को घर व विद्यालय दोनों जगह विश्व एकता एवं विश्व शान्ति के विचार मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के आदान-प्रदान कार्यक्रमों से निकट भविष्य में भावी पीढ़ी में विश्व एकता एवं विश्व बन्धुत्व की भावना के विकास द्वारा वसुधा कुटुम्ब का स्वप्न साकार करने में सहायता मिलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in