Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने इस्काॅन मंदिर का भ्रमण व दर्शन किया

Posted on 12 March 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज वृन्दावन पहुंचकर इस्काॅन मंदिर का भ्रमण व दर्शन किया। उन्होंने इस अवसर पर छटीकरा से वृन्दावन रोड का चैड़ीकरण/मरम्मत कार्य व साइकिल ट्रैक का निर्माण किए जाने की घोषणा की। उन्होंने वृन्दावन के विधवा आश्रय सदनों के मरम्मत कार्य के लिए 1.1 करोड़ रुपए, वृन्दावन के विधवा सदनों में आवास कर रही निराश्रित महिलाओं को उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा, विधवा आश्रय सदनों के वेलफेयर हेतु एक करोड़ रुपए की धनराशि दिए जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने आश्रय सदनों में पेयजल, विद्युतीकरण की व्यवस्था, एक एम्बुलेन्स की व्यवस्था करने की भी घोषणा की। उन्होंने मथुरा-वृन्दावन में तीर्थ यात्रियांे, पर्यटकों की सुविधा के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली सड़कों का निर्माण व मुख्य पर्यटक स्थलों के सम्पर्क मार्गों की मरम्मत व सुधार कार्य कराने के लिए मण्डलायुक्त तथा मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने इस्काॅन संस्था के कार्यांे की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे जुडे़ लोग सामाजिक कार्यों की ऊँचाईयों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मन को सुख और शांति देने वाला रास्ता हमें अपनाना चाहिए। उन्होंने 12 निराश्रित महिलाओं को साड़ी भेंट की। श्री यादव ने इस मौके पर इस्कान गुरूकुल में शिक्षा-दी़क्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को बधाई दी। मंदिर के अध्यक्ष पंच गौर प्रभू ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर शासन व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in