Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने मथुरा में रेडियो टैक्सी योजना के तहत 10 सुसज्जित टैक्सियों को हरी झण्डी दिखाकर आगरा के लिए रवाना किया

Posted on 12 March 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज अपने मथुरा भ्रमण के दौरान राजकीय संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में रेडियो टैक्सी योजना के तहत 10 सुसज्जित टैक्सियों को हरी झण्डी दिखाकर आगरा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मथुरा संग्रहालय को विकसित कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बनाए जाने तथा पर्यटकों के लिए सुविधाजनक बनाने के हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मथुरा जनपद का पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। इसके मद्देनजर यहां पर पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ-साथ उनकी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा योजनाएं चलाई जा रही हैं।
श्री यादव ने इस मौके पर जतीपुरा गोवर्धन में 77.43 लाख रुपए के जन सुविधा केन्द्र, राधाकुण्ड में 88.28 लाख रुपए के जन सुविधा केन्द्र, वृन्दावन में 15 करोड़ 3 लाख रुपए लागत से बनने वाली मल्टीलेबिल पार्किंग, 4 करोड़ 83 लाख रुपए के मुक्ताकाशीय रंगमंच आॅडिटोरियम का शिलान्यास किया। साथ ही, 3 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से तैयार सदर तहसील अनावासीय भवन, 14.56 लाख रुपए की लागत से गोवर्धन में तैयार वाटर एटीएम का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने राजकीय संग्रहालय का भी अवलोकन किया। इस मौके पर उ0प्र0 संग्रहालय निदेशालय के निदेशक डाॅ0 ए0के0 पाण्डेय ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए संग्रहालय के बारे में उन्हें जानकारी दी।
इस अवसर पर शासन व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in