Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन (मथुरा) में धार्मिक एवं पौराणिक महत्व के रूद्रकुण्ड का लोकार्पण किया

Posted on 12 March 2015 by admin

untitled-21

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आज गोवर्धन (मथुरा) में धार्मिक एवं पौराणिक महत्व के रूद्रकुण्ड का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर सम्पूर्ण ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए ‘द ब्रज प्लानिंग एण्ड डेवलेपमेन्ट बोर्ड’ का गठन किए जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने गोवर्धन तहसील का गठन, गोवर्धन बाईपास का नवनिर्माण, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में तीर्थयात्रियों की सुविधा एंव टैªफिक को नियंत्रित करने हेतु श्री गिरिराज जी के चारों ओर बाह्य परिक्रमा मार्ग का निर्माण, ब्रज क्षेत्र में आने वाली तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए कोसी, नन्दगांव, बरसाना, गोवर्धन, सौंख मथुरा तथा मथुरा-राया-यमुना एक्सपे्रस-वे मार्ग को फोर-लेन, कोसी-नन्दगांव मार्ग से कोकिलावन पहुंच मार्ग को फोर-लेन किए जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने तीर्थ यात्रियों-पर्यटको की सुविधा एवं सहायता हेतु पर्यटक पुलिस का गठन तथा मथुरा-गोवर्धन मार्ग को आबादी क्षेत्र के नालों सहित फोर-लेन कराने की घोषणा की। उन्होंने गोवर्धन-राधाकुण्ड एवं सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग हेतु वाॅटर ड्रेनेज की व्यवस्था, गोवर्धन क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग में 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति, गोवर्धन राधाकुण्ड में विद्युत आपूर्ति को भूमिगत किए जाने व परिक्रमा मार्ग पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण किए जाने, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के सौन्दर्यीकरण, वृन्दावन में बैराज का निर्माण एवं लिंक कैनाल के द्वारा आगरा कैनाल को जलापूर्ति किए जाने, 500 क्यूसेक गंगा जल की यमुना नदी में जलापूर्ति हेतु माॅट ब्रांच की कोट स्केप से लिंक कैनाल द्वारा आगरा/मथुरा में जलापूर्ति किए जाने की भी घोषणा की।
श्री यादव ने गोवर्धन में द ब्रज फाउण्डेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक एवं पौराणिक महत्व के रूद्रकुण्ड का लोकार्पण, शिलालेख का अनावरण करके किया। श्री यादव ने इस मौके पर काशी के बाबा विश्वनाथ जी के डोला के साथ रूद्रकुण्ड के समक्ष परिक्रमा एवं विधिवत पूजा अर्चना की तथा कल्पवृक्ष का रोपण किया।
मुख्यमंत्री ने रूद्रकुण्ड के लोकार्पण महोत्सव के अवसर पर ब्रज फाउण्डेशन तथा क्षेत्रीय निवासियों को हार्दिक बधाई दी। निजी क्षेत्र के सहयोग से रूद्रकुण्ड के जीर्णोद्धार एक सराहनीय प्रयास है। राज्य सरकार का यह प्रयास होगा कि ऐसे कार्यों में अपने संसाधनों के साथ-साथ निजी क्षेत्र की भी भागीदारी हासिल की जाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर मथुरा-वृन्दावन के विकास के लिए इस क्षेत्र के लोगांे ने सरकार से सहयोग की अपेक्षा की थी, जिसे इस सरकार ने पूरा किया है। यह वह पौराणिक महत्व का पुण्य स्थल है जहां से अपने प्रदेश व देश की उज्ज्वल छवि समूचे विश्व में बनेगी। आने वाले समय में राज्य सरकार द्वारा यहां के सौन्दर्र्यीकरण और विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार का गरीब, मजदूर, किसान, छात्रों से अटूट रिश्ता है। यह सरकार सभी के कल्याण एवं हित के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि आबादी के हिसाब से उत्तर प्रदेश एक बड़ा राज्य है, जहां तेजी से जनकल्याणकारी, रोजगारपरक एवं गरीबी उन्मूलन योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश में ‘108’ समाजवादी स्वास्थ्य सेवा एवं ‘102’ नेशनल एम्बुलेन्स सर्विस वरदान साबित हुई है। इनके तहत 500 एम्बुलेन्स की और व्यवस्था सरकार द्वारा की गयी है। गम्भीर बीमारियों के इलाज कराने में असमर्थ गरीब लोगों का सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज कराने की भी सुविधा मुहैया कराई गई है। समाजवादी पेंशन योजना के तहत 40 लाख गरीब परिवार की महिला सदस्यों को लाभान्वित किया गया है। समाजवादी पेंशन योजना देश की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना है।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के हाईस्कूल एवं इण्टर के 10-10 मेधावी छात्र/छात्राओं को लैपटाॅप वितरण करके उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी ने इस पवित्र स्थल के लोकार्पण के दिन को बड़ा ही सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने ब्रज क्षेत्र को वन्दनीय बताते हुए कहा कि पूरे विश्व में बृज का संदेश प्रसारित हो रहा है।
महोत्सव के दौरान दि ब्रज फाउण्डेशन के चेयरमैन श्री विनीत नारायण एवं ट्रस्टी श्री रजत जैन आदि ने मुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट एवं पीताम्बरी पहनाकर स्वागत और ब्रज साहित्य भेंट किया। इस मौके पर श्री अखिलेश यादव ने विजिटर बुक में प्रविष्टि दर्ज की।
इस अवसर पर शासन व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

2

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in