Categorized | लखनऊ.

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को प्रदेश में सफल बनाने हेतु स्वयं तीन गोलिया डी0ई0सी0 तथा एक गोली एलबेन्डाजाल की खाकर फाइलेरिया कार्यक्रम के अन्तर्गत आच्छादित प्रदेश के 51 जनपदों के नागरिकों से मुख्य सचिव की अपील- उम्र के अनुसार निर्धारित मात्रा में दवा खाकर प्रदेश को फाइलेरिया मुक्त करने में योगदान करें

Posted on 11 March 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने आज राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस के अवसर पर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को प्रदेश में सफल बनाने हेतु स्वयं तीन गोलिया डी0ई0सी0 तथा एक गोली एलबेन्डाजाल की खाकर फाइलेरिया कार्यक्रम के अन्तर्गत आच्छादित प्रदेश के 51 जनपदों के नागरिकों से अपील की कि वे उम्र के अनुसार निर्धारित मात्रा में दवा खाकर प्रदेश को फाइलेरिया मुक्त करने में योगदान करें। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य श्री अरविन्द कुमार,  प्रमुख सचिव, वित्त श्री राहुल भटनागर, प्रमुख सचिव आवास श्री सदाकान्त एवं उपस्थित समस्त वरिष्ठ अधिकारीगणों एवं कर्मचारीगणों ने दवा खाई।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस के अवसर पर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत दवा खाने से छूटने वाले लोगों को आगामी 10 एवं 11 मार्च को भी दवा खिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि दो साल से कम आयु के बच्चांे, गर्भवती महिलाओं एवं गम्भीर बीमार व्यक्तियों को फाइलेरिया की दवा न खिलाई जाय।
जनपद लखनऊ में राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस का शुभारम्भ बलरामपुर चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एस0एन0 यादव, महाप्रबन्धक राष्ट्रीय कार्यक्रम डा0 अनिल मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 ईश्वर शरण, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आर0के0 चैधरी एवं जिला मलेरिया अधिकारी डी0एन0 शुक्ल स्वयं दवा खाकर एवं जनसामान्य को दवा खिलाकर किया। जनपद में उक्त कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालन हेतु रीजनल डायरेक्टर, डा0 के0के0 मित्रा एवं ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनपदीय टीम के साथ भ्रमण कर जनता को दवा खिलाने में सहयोग प्रदान किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in