Categorized | लखनऊ.

आगामी 13 से 15 मार्च, 2015 तक जनेश्वर मिश्र पार्क में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जनेश्वर मिश्र ‘‘हार्टीफेयर 2015’’ का आयोजन: मुख्य सचिव

Posted on 11 March 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने कहा कि आगामी 13 से 15 मार्च, 2015 तक जनेश्वर मिश्र पार्क में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जनेश्वर मिश्र ‘‘हार्टीफेयर 2015’’  का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इस आयोजन में बालू से निर्मित कलाकृतियां, शाकभाजी एवं फल संरक्षण, सदाबहार पत्ती वाले, फूल वाले  तथा अन्य गमलों में पौधे, सच्चे फूलों से निर्मित विभिन्न प्रकार की आकृतियांे की टोपियर, शादी के मण्डप, गमलोें में बोगनवेलिया कटे मौसमी फूल एवं पुलिस, पी0ए0सी0, होेमगार्ड एवं सेना आदि के बैन्ड वादन की प्रतियोगिता आयोजित किया जाना एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चों के बैन्ड वादन की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा विभिन्न श्रेणियों के लिए आकर्षक ट्राफीज एवं नकद पुरस्कार भी दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी स्थल पर मण्डी परिषद, सांस्कृतिक विभाग, लखनऊ मेट्रो, सूचना विभाग, परिवहन विभाग अपने-अपने विभागों की प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे।
श्री रंजन ने कहा कि हार्टीफेयर में प्रवेश निःशुल्क होगा एवं प्रतिभाग भी निःशुल्क होगा। प्रदर्शनी स्थल तक उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग लखनऊ के विभिन्न स्थानों से 13 से 15 मार्च, 2015 तक सिटी बसों का संचालन कराया जाय। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में 13-14 व मार्च को आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in