Categorized | लखनऊ.

श्रीमती सुरभि रंजन वरदान श्री सम्मान समारोह 2015 कार्यक्रम में पूर्व मुख्य सचिव डा0 शंभु नाथ एवं पूर्व लोकायुक्त मा0 न्यायमूर्ति श्री एस0सी0 वर्मा के कर-कमलों द्वारा शाल, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेेंटकर सम्मानित

Posted on 11 March 2015 by admin

आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा एवं समाजसेविका श्रीमती सुरभि रंजन ने कहा है कि समाज सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज सेवा के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन में व्यक्ति को खरा उतरने हेतु हर सम्भव प्रयास किये जाना चाहिए।
श्रीमती सुरभि रंजन ने यह विचार आज यहां राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में वरदान श्री द्वारा आयोजित प्रथम ‘‘वरदान श्री सम्मान’’ समारोह 2015 में समाज सेवा एवं संगीत क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित होने के उपरान्त व्यक्त किये। श्रीमती सुरभि रंजन को वरदान श्री सम्मान समारोह 2015 कार्यक्रम में पूर्व मुख्य सचिव डा0 शंभु नाथ एवं पूर्व लोकायुक्त मा0 न्यायमूर्ति श्री एस0सी0 वर्मा ने अपने कर-कमलों द्वारा शाल, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेेंटकर सम्मानित किया।
श्रीमती रंजन के अतिरिक्त जिलाधिकारी, गोण्डा श्री अजय कुमार उपाध्याय एवं बहुप्रतिष्ठित एंकर श्रीमती अनिता सहगल वसुन्धरा को भी उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in