Categorized | लखनऊ.

हिन्दी फीचर फिल्म ‘‘टुडे कवरेज’’ रवि किशन (फिल्म अभिनेता) फिल्माया गया फाइट सीन का दृश्य के0सी0 फिल्मस प्रा0लि0 बैनर तले।

Posted on 11 March 2015 by admin

के0सी0 फिल्मस प्रा0लि0 द्वारा फिल्म लखनवी इश्क के बाद निर्माता वी0के0 मिश्रा जी द्वारा एक और हिन्दी फीचर फिल्म ‘‘टुडे कवरेज’’ का फाइट सीन का दृश्य फिल्म स्टार रवि किशन पर आज स्कार्पियों क्लब कुर्सी रोड लखनऊ मे फिल्माया गया। इस फिल्म मे स्टार कास्ट रवि किशन, सेजल शर्मा, रूद्र प्रताप सिंह, आर्यन वैद्य, काजल कपूर, उपासना सिंह, मुकेश भट्ट, अजहर मिर्जा, मन्जूल आजाद, शरद राज सिंह, सुनील दत्त पाण्डेय, भावना सिंह, हफीज खान एवं लखनऊ शहर से 40 कलाकारों को आप इस फिल्म मे अलग-अलग भूमिकाओं मे देख सकते है। इस फिल्म की 100 प्रतिशत शूटिंग लखनऊ शहर के विभिन्न लोकेशन मे होगी। इस फिल्म के निर्माता वी0के0 मिश्रा जी लेखक/निर्देशक शमीर रिजवी जी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अवतार सिंह, लाइन प्रोड्यूसर जफर खान, कैमरा मैन श्यामल चक्रवर्ती, लोकल प्रोडक्शन मैनेजर, अमरजीत सिंह की टीम फाइट निर्देशक निशान्त खान, डांस कोरियोग्राफर-सरोज खान जी है।
इस फिल्म की स्टोरी कुछ इस तरह है- पापा जी आमदनी 20000/- रू0 और गर्ल फ्रेन्ड का खर्च 24000/- आज के नवयुवक एवं नवयुवतियाँ अपने माँ-बाप की बात न सुनकर भौतिक सुख के लिये अपना क्षणिक सुख लेते है। वह क्षणिक सुख उनके जीवन शैली को कितना बदल देता है जिसमें परिवार दुखी है। बुजुर्गों की बनाई इज्जत खाक मे मिल जाती है। पुलिस प्रशासन, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को दर्शाते हुये इस फिल्म मे एक नया मार्गदर्शन युवा पीढ़ी के लिये दिया गया है। इस फिल्म मे जनता मे जागरूकता और तमाम पहलुओं को दर्शाती हुयी एक एक्शन और गीतों से भरपूर मनोरंजक फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग की जानकारी प्रेस मीडिया प्रभारी सुनील सिंह ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in