Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा, उ0प्र0 द्वारा आज नव नियुक्त राष्ट्रीय महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहनों का सम्मान समारोह व होली मिलन समारोह प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया।

Posted on 10 March 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा, उ0प्र0 द्वारा आज नव नियुक्त राष्ट्रीय महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहनों का सम्मान समारोह व होली मिलन समारोह प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी थे एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री, अनुपमा जायसवाल थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह जी ने किया।
बैठक में डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें सदस्यता अभियान के अन्तर्गत 31 मार्च तक डेढ़ करोड़ का लक्ष्य पूरा करना है। हमें विश्वास है कि आप सभी बहनों की भागीदारी से हम अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफल होंगे। उन्होंने सदस्यता अभियान को अभी तक सफल बनाने में सहयोग करने के लिए सभी बहनों को बधाई और शुभकामनायें दी है।
डा0 बाजपेयी ने उ0प्र0 सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कल अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्नाव में पुलिस द्वारा महिलाओं को बूट से मारने की घटना को निंदनीय व शर्मनाक बताया।
कमलावती सिंह ने बैठक में नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रश्मि सिंह को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमलावती सिंह ने सभी आयी हुई बहनों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। साथ ही  उ0प्र0 में सदस्यता अभियान के अन्तर्गत बहनों से 09, 10, 11 मार्च तथा 16, 17, 18 मार्च को दलित वस्तियों में बड़े पैमाने पर सदस्यता करने की अपील की। उन्होंने सभी बहनों से एकजुट होकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। उन्होनें कहा कि 2017 चुनौती भरा वर्ष है, इसके लिए हमें कमर कसकर तैयार रहना होगा।
सीमा द्विवेदी ने कहा कि आप सभी बहनें एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करें और जो जिम्मेदारियाँ आपको दी गई हैं, उसे सक्रियता के साथ पूरा करें।
अनुपमा जायसवाल ने सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी बहनों को बधाई दी और कहा कि आज महिलायें हर क्षेत्र में आगे हैं और भाजपा महिला मोर्चा इस दिशा में नये आयाम गढ़ रहा है। उ0प्र0 में प्रदेश जिन बहनों का मनोनयन हुआ है, निश्चित रूप से देश में महिलाओं के विकास में इनकी महती भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की जो समृद्ध समाज की कल्पना है, उसी का संदेश होली का पर्व भी देता है।
इस कार्यक्रम में सभी बहनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और गुझिया खिलाकर होली की शुभकामनायें दीं। बैठक का संचालन संतोष अस्थाना ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन राखी त्यागी ने किया।
बैठक में राखी त्यागी, अनीता रावत, चन्कान्ता शर्मा, इन्द्रवास सिंह, सुनीता बंसल, मनोरमा शुक्ला, कल्पना तिवारी, उर्बिजा दीक्षित, मधुबाला, इन्दू शुक्ला, मालती तोमर, सीमा सिंह, शशी बाला, सीमा स्वर्णकार, स्नेहप्रभा सिंह, सुमित्रा सिंह, सरस्वती वर्मा, सुनीता सिंह, चन्द्रशिला सिंह, सुनीता सिंह राठौर, कंचन कोरी, पूजा सिंह सेंगर तथा मीना सिंह आदि बहनें उपस्थित थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in