Categorized | लखनऊ.

मुख्य सचिव आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के कार्याे का स्थलीय निरीक्षण करने मार्च के अंतिम सप्ताह में कार्य स्थल पर जायेेंगे

Posted on 10 March 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के कार्याे का स्थलीय निरीक्षण करने मार्च के अंतिम सप्ताह में कार्य स्थल पर जायेंगे। उन्होंने निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्माण कार्यो में प्रगति लाने हेतु 24 घंटे (दिन-रात्रि)  कार्य कराये जाने पर यूपिडा के अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि लगभग 95 प्रतिशत जमीन अधिग्रहीत हो जाने के फलस्वरूप अवशेष आवश्यक जमीन को माह मार्च के अंत तक शत-प्रतिशत अधिग्रहण अवश्य सुनिश्चित करा लिया जाय।  उन्होंने कहा कि जल निगम द्वारा स्थानांतरित किये जाने वाले 101 हैण्डपम्पों के सापेक्ष अभी तक मात्र 23 हैण्डपम्प शिफ्ट किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि अवशेष हैण्डपम्पों को यथाशीघ्र शिफ्ट कराना सुनिश्चित किया जाय ताकि सड़क के निर्माण कार्य में कोई अवरोध उत्पन्न न होने पाये। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाय कि सड़क निर्माण मार्ग पर आवश्यकतानुसार काटे जाने वाले वृक्षों के स्थान पर नये वृक्षों को यूपीडा को लगाना होगा। उन्हांेने सड़क मार्ग पर आने वाले सरोसा-भरोसा गाॅव को शिफ्ट करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि गाॅव में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं विद्युत सब-स्टेशन के नये भवनों के निर्माण हेतु आवश्यक जमीन उपलब्ध कराते हुए खतौनी में दर्ज कराकर आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित करायी जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि संबंधित भवनांे के निर्माण हेतु यूपीडा तत्काल 50 प्रतिशत की धनराशि निर्गत कर दे ताकि भवनों का निर्माण प्रारम्भ हो जाय।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के कार्यो की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य हेतु उपयोग की जाने वाली मिट्टी को लेने के लिए बंजर भूमि की खुदाई करा कर यह सुनिश्चित किया जाय की वह जमीन तालाब के रूप में परिवर्तित हो जाय ताकि पानी एकत्रित करने हेतु उपयोग में आ सके। उन्हांेने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क निर्माण  कार्य क्षेत्र में आने वाले प्राथमिक विद्यालयों के शिफ्टिंग एवं भवन निर्माण हेतु धनराशि यूपीडा द्वारा उपलब्ध कराने के फलस्वरूप निर्माण कार्य में तेजी लायी जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि चारागाहों में जानवरों के उपयोगार्थ पानी एकत्र करने हेतु तालाबों की खुदाई कराकर आवश्यक मिट्टी उपयोग की जाय। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में बनने वाले चार आर0ओ0बी0 में से एक की अनुमति मिल जाने के पश्चात अवशेष की अनुमति प्राप्त करने हेतु रेलवे मंत्रालय से निरंतर सम्पर्क स्थापित कर आवश्यक स्टीमेट प्राप्त किया जाय। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि आवश्यकतानुसार लाईनों की शिफ्टिंग एवं अन्य आवश्यक कार्य प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाय।
बैठक में प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास श्री महेश कुमार गुप्ता, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा श्री नवनीत सहगल, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री आशुतोष निरंजन एवं जिलाधिकारी लखनऊ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in