Categorized | लखनऊ.

सैफई (इटावा) सैफई में इस बार होली का रंगारंग माहोल फीका रहा। इसकी बजह थी सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का अस्वस्थ होना।

Posted on 09 March 2015 by admin

सैफई (इटावा) सैफई में इस बार होली का रंगारंग माहोल फीका रहा। इसकी बजह थी सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का अस्वस्थ होना। मुलायम सिंह यादव की गैर मौजूदगी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद रामगोपाल यादव, लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह, संासद तेजप्रताप यादव,पी0सी0एफ के चेयरमेन आदित्य यादव ने सैफई में जमकर होली खेली तथा फाग सुना।
सैफई में होली मनाने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव प्रतिवर्ष मौजूद रहते है ओर एक दिन पहले ही होली मनाने सैफई पहुॅच जाते हैं लेकिन इस बार सपा मुखिया की तवियत खराव होने की वजह से वह सैफई नही आ सके। इसकी  वजह से सैफई की होली फीकी रही। वाहरी जनपदो से बहुत ही कम पार्टी नेता व कार्य कर्ता सैफई आये।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद रामगोपाल यादव, लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह, संासद तेजप्रताप यादव,पी0सी0एफ के चेयरमेन आदित्य यादव ने फूलो की होली खेली। वही तेजप्रताप यादव आदित्य यादव को कार्यकर्ताओ ने जमकर अवीर गुलाल लगाया व पगउी पहनाकर बधाई दी। दशरथ सिंह ठेकेदार व उनकी टीम  ने फाग गीतो की तान छोड कर खूब वाहवाही  लूटी ओर रामगोपाल सांसद ने भी खूब फाग गाया। इस अबसर पर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, जिला अध्यक्ष अशोक यादव कृष्णमुरारी गुप्ता, अमर प्रताप यादव, राजवीर ठेकेदार चन्दगीराम यादव, रामनरेश प्रधान, दर्शन सिंह प्रधान भारत सिंह ठेकेदार आदि मौजूद  रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in