Categorized | Latest news, लखनऊ.

विभिन्न वर्गाें के लोगों ने मुख्यमंत्री को होली की शुभकामनाएं दीं

Posted on 09 March 2015 by admin

press-1

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज अपने सरकारी आवास, 5 कालिदास मार्ग पर आयोजित होली मिलन समारोह में बहुत ही सादगी, सौम्यता एवं हर्षाेल्लास के साथ समाज के विभिन्न वर्गाें के लोगों से मिलकर होली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। समारोह में मुख्यमंत्री से मिलने वालों का ताता लगा रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पर्व प्रेम, आपसी सौहार्द और कौमी इकजेहती का संदेश देता है। हम अपने आपसी बुराईयों, गिले-शिकवे एवं नफरतों को भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। हमें देश व प्रदेश में समरसता एवं भाईचारे का माहौल बनाकर बुलन्दियों की ओर बढ़ना होगा।
श्री यादव ने होली मिलन के दौरान कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गाें के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाकर उन्हें लाभान्वित कर रही है। आमजनों व गरीबों के उत्थान के लिये यहां इतनी योजनाएं चलायी जा रही हैं, जो देश के किसी अन्य प्रदेश में नहीं है।
इस अवसर पर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन, राजनैतिक पंेशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती जरीना उस्मानी, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

press

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in