Categorized | लखनऊ.

पूर्व मंत्री स्व0 रामायण राय की धर्मपत्नी एवं पूर्व विधायक श्रीमती शशि शर्मा की मां श्रीमती कमला राय, (94 वर्ष) जनपद कुशीनगर के निधन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, पूर्व सांसद ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

Posted on 05 March 2015 by admin

पूर्व मंत्री स्व0 रामायण राय की धर्मपत्नी एवं पूर्व विधायक श्रीमती शशि शर्मा की मां श्रीमती कमला राय, (94 वर्ष) जनपद कुशीनगर के निधन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, पूर्व सांसद ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 खत्री ने कहा कि स्व0 कमला राय  एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहीं। स्व0 राय सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहकर जीवन पर्यन्त गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहीं।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय में श्रीमती कमला राय के निधन पर शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
प्रदेश कंाग्रेस के उपाध्यक्ष एवं कम्युनिकेशन विभाग के  चेयरमैन श्री सत्यदेव त्रिपाठी पूर्व मंत्री ने श्रीमती शर्मा के आवास पहुंचकर पार्थिव सरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->

 Type in