Categorized | लखनऊ.

जिला उद्योग केन्द्र अपर सांख्यिकी अधिकारी बीडी चैधरी ने कहा कि महिलाओं की सहभागिता के बिना किसी भी समाज की तरक्की संभव नहीं है।

Posted on 05 March 2015 by admin

जिला उद्योग केन्द्र अपर सांख्यिकी अधिकारी बीडी चैधरी ने कहा कि महिलाओं की सहभागिता के बिना किसी भी समाज की तरक्की संभव नहीं है। इसलिए महिलाओं को व्यवसायिक प्रषिक्षण लेकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करनी चाहिए। श्री चैधरी बुधवार को सरोजनीनगर के स्कूटर्स इण्डिया चैराहा स्थित सहयोग परिवार इंस्टीट्यूट आफ कम्प्यूटर एजूकेषन (स्पाइस) परिसर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित भारतीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान के सहयोग से आयोजित फैषन डिजाइनिंग प्रषिक्षण कार्यक्रम की प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
इस मौके पर श्री चैधरी ने कहा कि किसी भी देष की तरक्की का आकलन उस देष की प्रति व्यक्ति आय से की जाती है। लेकिन हमारे देष में अभी बहुत लोगों को महिलाओं के काम करने पर एतराज है। ऐसे में जब हमारे देष की आधी आबादी काम नही करेगी तो देष काफी पीछे चला जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रायोजित प्रषिक्षण कार्यक्रम बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए मार्गर्दान होते हैं। जिनके माध्यम से सरकार उन्हें आगे बढ़ने का रास्ते दिखाती है। लेकिन मंजिल हासिल करने के लिए उन्हें खुद परिश्रम करना होगा।
इस मौके पर प्रषिक्षक केन्द्र की सहायक प्रबंधक सुधा रावत ने कहा कि आज के दौर में माता-पिता विषेशकर बेटियों को लेकर चिंतित रहते हैं और उनपर बंदिषें भी अधिक होती है। लेकिन बेटियां अपने कर्तव्यों से माता-पिता का विष्वास जीतकर न केवल आगे की पढ़ाई जारी रख सकती हैं बल्कि उन्हें कहीं भी आने-जाने की आजाद मिल सकती है। प्रषिक्षण केन्द्र के प्रबंधक राज किषोर पासी ने प्रतिभागियों को सफलता के लिए ईमानदारी से कठिन परिश्रम करने की सलाह दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in