Categorized | लखनऊ.

काॅमनवेल्थ युवा सम्मेलन सी.एम.एस. में आज

Posted on 04 March 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा काॅमनवेल्थ युवा सम्मेलन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कल दिनाँक 4 मार्च, बुधवार को सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) आॅडिटोरियम में प्रातः 11.00 बजे से किया जा रहा है। इस अवसर पर लखनऊ के जिलाधिकारी श्री राजशेखर मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि ‘ए यंग कामन वेल्थ’ थीम पर आधारित इस युवा महोत्सव का उद्देश्य काॅमनवेल्थ देशों के छात्रों के बीच आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। इस भव्य समारोह में छात्रों के बीच समूह परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा तथापि देश-विदेश के छात्रों से प्राप्त पोस्टर मेकिंग प्रविष्टियों को एक भव्य प्रदर्शनी में सभी के अवलोकनार्थ प्रदर्शित किया जायेगा। समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को आकर्षक पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जायेगा।
श्री शर्मा ने बताया कि काॅमनवेल्थ युवा सम्मेलन में समूह परिचर्चा के दौरान विभिन्न देशों के बीच साँस्कृतिक, अन्र्तसास्कृतिक एवं अन्तर्राष्ट्रीय समझ विकसित करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया जायेगा। श्री शर्मा ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ के बाद काॅमनवेल्थ विश्व के सबसे अधिक 54 देशों का संगठन है। स्वतंत्र एवं सार्वभौमिक देश ही काॅमनवेल्थ के सदस्य हो सकते हैं। विभिन्न संस्कृतियों एवं सभ्यताओं के संगठन आधुनिक काॅमनवेल्थ की स्थापना 1949 में हुई थी जब भारत ने प्रथम गणतंत्र देश के रूप में इसकी सदस्यता ग्रहण की थी। काॅमनवेल्थ दिवस भारत की प्राचीन संस्कृति के आदर्श वसुधैव कुटुम्बकम् को बल प्रदान करता है तथा समस्त मानव जाति को एक विश्व परिवार के सदस्य होने की अनुभूति कराता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in