Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने मलिहाबाद जहरीली शराब प्रकरण के मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की

Posted on 03 March 2015 by admin

untitled-3

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज अपने सरकारी आवास पर मलिहाबाद क्षेत्र के जहरीली शराब प्रकरण के मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने इस घटना के ग्राम खड़ता के 09 मृतकों के आश्रितों को 07-07 लाख रुपए की आर्थिक मदद के चेक प्रदान किए।
श्री यादव ने लखनऊ के जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि पीडि़त परिवारों में से जो आवासहीन हैं अथवा जिनके मकान कच्चे हैं, उनके सम्बन्ध में सर्वे कराकर लोहिया ग्रामीण आवास योजना के तहत लाभान्वित करने की कार्रवाई करें। इसके अलावा प्रभावितों को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ भी प्रदान किया जाए।
इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in