Categorized | लखनऊ.

जनपद उन्नाव की ओलावृष्टि से लाखों किसानों की क्षति होने के सवाल पर जिला भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज राज्यपाल से भेंट की।

Posted on 03 March 2015 by admin

जनपद उन्नाव की ओलावृष्टि से लाखों किसानों की क्षति होने के सवाल पर जिला भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज राज्यपाल से भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल से ओलावृष्टि से रवी की फसल नष्ट हो जाने व हसनगंज-सफीपुर तहसील की आम की बर्बाद हुई फसल की समस्या बताई। उन्हें ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के अनुसार गेंहू, अरहर, सरसों, चना, मटर, मसूड की खड़ी फसल व बागानों में आम की फसल बर्बाद हो गयी है। किसान भुखमरी की स्थिति में आ गये हैं जो आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। इस त्रासदी में प्रशासन का रवैय्या संवेदनहीन है।
ज्ञापन में भाजपा ने बांगरमऊ, फतेहपुर चैरासी, हसनगंज, मियांगंज, औरास व पुरवा, बीघापुर, उन्नाव तहसीलों में प्रभावित हुई फसलों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। फसलों हेतु लिए गये बैंक ऋण, सिंचाई व लगान शुल्क माफ करने व बर्बाद फसलों की भरपाई की मांग भी की गई है।
राज्यपाल से भेंट करने गये प्रतिनिधिमण्डल में उ0प्र0 विधान परिषद में भाजपा विधायक दल के नेता हृदयनारायण दीक्षित के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावत, जिला सदस्यता प्रमुख किशन पाठक, जिला महामंत्री सरोज सिंह चैहान, जिला महामंत्री संजय शुक्ला मुख्य रहे। राज्यपाल ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in