Categorized | लखनऊ.

मंत्री कैलाष चैरसिया तत्काल बर्खास्त हों - डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 03 March 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार के बेसिक शिक्षा, बाल विकास और पुष्टाहार मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने मांग की है कि मुख्यमंत्री जी सजायाफ्ता मंत्री श्री कैलाश चैरसिया को तत्काल बर्खास्त करें। सी0जे0एम0 कोर्ट से सजा पाया और जुर्माने वाला व्यक्ति मंत्रिपरिषद का सदस्य नहीं रह सकता है।
प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोपी मंत्री बने हुए है। उस पर सजायाफ्ता मंत्री ने भी मंत्रिपरिषद की शोभा बढाई है। श्री अखिलेश यादव की सरकार के नव रत्नो में भ्रष्टाचार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति, मंत्री महबूब अली, विवादित मंत्री आजम खां तथा अन्य गाली गलौज की भाषा वाले मंत्रियों के साथ मंत्री कैलाश चैरसिया का नाम भी जुड़ गया है। यह कैबिनेट धीरे-2 भ्रष्टाचार के आरोपियों और सजायाफ्ताओं की कैबिनेट होती जा रही है। मुख्यमंत्री जी इनकों संरक्षण दिये हुए है।
प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने मांग की कि मुख्यमंत्री जी तत्काल सजायाफ्ता मंत्री कैलाश चैरसिया को बर्खास्त करे तथा भ्रष्टाचार के आरोपी मंत्रियों को भी मंत्रि परिषद से बाहर का रास्ता दिखायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in