Categorized | लखनऊ.

स्पेलिंग प्रतियोगिता के मेगा फाइनल राउण्ड में सी.एम.एस. छात्र सम्मानित

Posted on 03 March 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) की मेधावी छात्रा सुहासी चैधरी को कोलकाता के साउथ सिटी इण्टरनेशनल स्कूल में आयोजित विज नेशनल स्पेल बी प्रतियोगिता के मेगा फाइनल राउण्ड में शानदार प्रदर्शन हेतु रु. 3000/- के नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।   स्पेलिंग प्रतियोगिता के इस मेगा फाइनल राउण्ड में देश भर से चुनिंदा छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने द्वितीय स्थान अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।  इसके अलावा, इसी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) के दो और मेधावी छात्रों जिया चैधरी एवं प्रणव पाण्डेय को उनकी अभूतपूर्व प्रतिभा हेतु प्रत्येक को रु. 1000/- के नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने  सिटी लेविल, स्टेट लेविल एवं नेशनल लेविल राउण्ड में अपने अंग्रेजी ज्ञान का परचम लहराकर प्रतियोगिता के मेगा फाइनल राउण्ड में प्रतिभाग किया तथापि अपने अंग्रेजी ज्ञान से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इस प्रतियोगिता में देश भर के विद्यालयों से चुने हुए छात्रों ने भाग लिया जिसमें सी.एम.एस. राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) के इन मेधावी छात्रों ने अंग्रेजी ज्ञान, स्पेलिंग, ग्रामर, पजल्स, फोनेटिक्स सिम्बल, बोलने की क्षमता, राइमिंग वर्डस, जंबल लेटर्स आदि विभिन्न मानकों पर अपने ज्ञान का लोहा मनवाया।
श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, एक्ट्रोनाॅमी, संगीत, खेलकूद आदि विषयों में छात्रों की विश्व-स्तरीय प्रतिभा निखारने के लिए सर्वाधिक 31 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएंे आयोजित की जाती हैं जिनमें देश-विदेश के छात्र एक मंच पर विभिन्न प्रतिस्पधाओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ऐसे आयोजनों से एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच तो उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि उत्कृष्ट ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में विद्यालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in