Categorized | लखनऊ.

बारिश से फसलों की हुई क्षति का सर्वे कराकर प्रभावित किसानांे को राहत पहुंचाने के लिए धनराशि तत्काल निर्गत कर वितरित की जाए: मुख्यमंत्री

Posted on 03 March 2015 by admin

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बारिश एवं कतिपय स्थानांे पर ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने इस सम्बन्ध में अधिकारियों को शीघ्र जनपदवार सर्वेक्षण कराकर क्षति का आकलन करने तथा आवश्यकतानुसार धनराशि निर्गत कराकर प्रभावित किसानों में वितरण के निर्देश दिए हैं।
यह जानकारी देते हुए शासन के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रभारी मुख्य सचिव श्री वी0एन0 गर्ग को निर्देशित किया है कि प्रभावित किसानांे को अनुमन्य सहायता राशि वितरित कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने प्रमुख सचिव राजस्व को निर्देश दिए है कि वे समस्त जिलाधिकारियांें से फसलों के नुकसान के सम्बन्ध में सर्वे कराकर आख्या प्राप्त करें। जिससे प्रभावित किसानों को प्राथमिकता पर मदद प्रदान की जा सके। उन्होंने आगाह किया कि इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में राहत आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों से वर्षा एवं कतिपय स्थानों पर ओलावृष्टि के फलस्वरूप फसलों को हुई क्षति के सम्बन्ध में तत्काल आख्या शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in