Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी द्वारा वाराणसी में आयोजित तीन दिवसीय कंाग्रेस युवा नेतृत्व विकास

Posted on 03 March 2015 by admin

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी द्वारा वाराणसी में आयोजित तीन दिवसीय कंाग्रेस युवा नेतृत्व विकास शिविर का उद्घाटन अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री ने विगत 28 फरवरी को किया, जिसमें राजनैतिक, सामाजिक, संगठनात्मक और आर्थिक मुद्दे पर विषय विशेषज्ञों द्वारा अपने विचार रखे गये। इस शिविर का समापन आज उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, पूर्व सांसद द्वारा किया गया।
आज तीन दिवसीय शिविर के समापन के बाद पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेसजनों ने विशाल पदयात्रा निकालकर मोदी सरकार एवं अखिलेश यादव सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने हेतु विगुल फूंका। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर टाउन हाल से निकले विशाल पदयात्रा जुलूस के गंगा तट पर स्थित दशाश्वमेघ घाट पर पहुंचने पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने सम्बोधित किया।
डाॅ0 खत्री ने कहा कि विगत 9 माह के मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही हैं। चुनावी वादों का न रेल बजट में और न आम बजट में ख्याल रखा गया और जनता के ऊपर तमाम करों की मार के साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर कमर तोड़ने का काम किया है। बजट से अच्छे दिनों का वायदा बुरे दिनों में बदल गया और सरकार की किसान विरोधी नीति जिसमें न्यूनतम मूल्य का भी निर्धारण किसानों के हित में नहीं किया गया। आज भी किसान अपनी उपज का उचित मूल्य न पाकर आत्महत्या करने पर विवश है। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाकर केन्द्र सरकार कारपोरेट घरानों को मदद करने के लिए उत्सुक हैं। यह सरकार किसान, मजदूर, छात्र, कर्मचारी, नौजवान विरोधी है। धार्मिक उन्माद पर इस सरकार का कहीं कोई नियंत्रण नहीं है मंत्री से लेकर सांसद, विधायक अपनी राजनैतिक रोटियां धार्मिक उन्माद पर सेंक रहे हैं।
डाॅ0 खत्री ने कहा कि श्री मोदी गंगा सफाई के नाम पर आये दिन तरह-तरह की घोषणाएं करके गंगा मां की सफाई अब एन.जी.ओ. के हाथ सौंप रहे है। कंाग्रसेजनों ने आज गंगा के तट पर यात्रा के पड़ाव में एक स्वर से संकल्प लिया कि जब तक इस जनविरोधी सरकार को नहीं उखाड़ फेंकेगे तब तक इस सरकार को चैन से बैठने नहीं देंगे। डाॅ0 खत्री ने कंाग्रेसजनों से अपील किया कि वह आगामी 12 मार्च को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रदेशव्यापी ‘‘रेल रोको-हाईवे जाम करो’’ आन्दोलन को सफल बनाने हेतु जनजागरण में जुट जायें।
वाराणसी के इस पदयात्रा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से डाॅ0 खत्री के अलावा कंाग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर, शिविर एवं पदयात्रा के संयोजक श्री राजेशपति त्रिपाठी, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कंाग्रेस के मीडिया चेयरमैन श्री सत्यदेव त्रिपाठी, विधायक श्री अजय राय, पूर्व सांसद डा0 राजेश मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह, श्री सतीश चैबे, प्रो0 सतीश राय, श्री बैजनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष श्री प्रजानाथ शर्मा, शहर अध्यक्ष श्री सीताराम केसरी, श्रीमती नीलम मिश्रा, श्री अशोक सिंह, श्री अनिल श्रीवास्तव, श्री गिरीश मिरा, श्री मधुकर पाण्डेय, डा0 प्रमोद पाण्डेय, श्री विजय शंकर मेहता, श्री देवेन्द्र सिंह, श्रीमती मधु राय, श्रीमती श्वेता राय, श्री विनय शंकर राय, डा0 राजेश चैधरी, श्री जफरूल्लाह जफर, श्री प्रमोद श्रीवास्तव, श्री जितेन्द्र सेठ, प्रो0 अनिल उपाध्याय, श्री विपिन मेहता, श्री मनीष चैबे, श्री गौरी शंकर मौर्य सहित हजारेां की संख्या में लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in