Categorized | लखनऊ.

बजट ऐतिहासिक - डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी

Posted on 02 March 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने देश के बजट को विकासोन्मुखी तथा धरातल को मजबूत करने वाला बताया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने श्री अरूण जेटली के द्वारा प्रस्तुत बजट की खुलकर सराहना की हैं। उन्होेंने कहा कि ये बजट गांव की ओर केन्द्रित बजट है। गांव, गरीब और किसान को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है। देश और समाज के सर्वांगीण हितो का ध्यान रखा गया हैं।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि इस बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया हैं बुजुर्गो के लिए पेंशन योजनाऐं, युवाओं के लिए इन्टरप्रेन्योर फण्ड की स्थापना, महिलाओं के लिए 1000 करोड़ का निर्भया फण्ड की व्यवस्था आदि विषय समाज कल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगे। हर गांव में अस्पताल, हर पांच किमी. पर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, हर घर को बिजली तथा हर घर को रोजगार जैसे विषयों से गांव, गरीब और किसान की हालत सुधरेगी।
डा0 बाजपेयी ने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि शहरों में 2 करोड़ और गांवों में 4 करोड़ घरों का निर्माण, आवास व्यवस्था की पुख्ता व्यवस्था करेंगे। राज्यों में एम्स और आई.आई.टी. जैसे संस्थानों के निर्माण से उच्च और तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में देश को बढ़त मिलेगी।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि अटल पेंशन योजना, पी.एम.पेंशन योजना, 12 रूपये में 2 लाख रूपये का बीमा, ज्योति ई.पी.एफ. योजना और पेंशन फण्ड में छूट से देश के बुजुर्गो को सामाजिक सुरक्षा देने का साहसिक निर्णय इस बजट में हुआ हैं। भाजपा नेतृत्व को बधाई देते हुए डा0 बाजपेयी ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in